{"_id":"582218374f1c1b342fb389aa","slug":"money-transfer-agency-director-half-lakh-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी ट्रांसफर एजेंसी संचालक से डेढ़ लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनी ट्रांसफर एजेंसी संचालक से डेढ़ लाख लूटे
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
गोली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपुरा तिराहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल से वारकर मनी ट्रांसफर एजेंसी संचालक से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। करीब 15 मिनट बाद होश में आए एजेंसी संचालक ने पास ही रहने वाले युवक की मदद से पुलिस को सूचना दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साहिबाबाद के गगन विहार निवासी विपिन कुमार भोपुरा तिराहे पर मनी ट्रांसफर एजेंसी और साइबर कैफे चलाते हैं। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे वह बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये और दो लैपटॉप लेकर बाइक पर दुकान से घर के लिए निकले थे। भोपुरा तिराहे पर बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें हाथ देकर रोका।
विज्ञापन
उन्होंने बाइक रोकी तो एक युवक बाइक से उतरा और कनपटी पर पिस्टल तानते हुए बैग छीनने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर युवक ने पिस्टल से विपिन के सिर पर वार कर दिया। बाइक से उतरे दूसरे बदमाश ने उनका बैग लूटा और फरार हो गए।
विज्ञापन
पिस्टल लगने से विपिन वहीं बेहोश हो गए। करीब 15 मिनट बाद विपिन को होश आया तो पास ही रहने वाले एक युवक की मदद से पुलिस को मामले की सूचना दी। विपिन के सिर में अंदरूनी चोट आई है। एसआई योगेश कुमार ने तहरीर मिल गई, बदमाशों की तलाश की जा रही है।
जिस जगह पर घटना हुई, वहां से पुलिस चौकी 100 मीटर की दूरी पर है। आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि बदमाश दिल्ली की ओर चौकी के सामने से होते हुए भागे, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। तीनों बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए वारदात की। बदमाशों ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था।
मामले की जानकारी जब एएसपी और थाने के अधिकारियों से मांगी गई तो उन्होंने घटना की जानकारी से ही इंकार कर दिया। हालांकि मंगलवार देर शाम तक पीड़ित चौकी में रिपोर्ट दर्ज होने का इंतजार करता रहा। पीड़ित के अनुसार चौकी के कई चक्कर काटने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है।