फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mncle the photo on WhatsApp Daley, BBA student left the house

मनचले ने व्हाट्स एप पर फोटो डाले, बीबीए छात्रा ने छोड़ा घर

Fri, 23 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला वैशाली
ब्यूरो,अमर उजाला वैशाली Updated Fri, 23 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mncle the photo on WhatsApp Daley, BBA student left the house
अपराध - फोटो : अमर उजाला
मनचले ने बीबीए छात्रा की फोटो को फोटोशॉप के जरिए आपत्तिजनक फोटो में बदलकर युवती के रिश्तेदारों को व्हाट्स एप पर भेज दिया। इससे आहत छात्रा बृहस्पतिवार सुबह अपना घर छोड़कर कहीं चली गई है।
विज्ञापन


पीएसी में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात छात्रा के पिता ने थाना इंदिरापुरम में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही बेटी को तलाशने की गुहार लगाई है। सब इंस्पेक्टर परिवार के साथ वैशाली में रहते हैं। उनकी बेटी नोएडा के एक कॉलेज से बीबीए कर रही है।
विज्ञापन


एसआई ने बताया कि करीब दो वर्ष से एक मनचला उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। बेटी के बताने पर उन्होंने आरोपी को चेतावनी भी दी थी। साथ ही पिछले माह दो बार चौकी में उसकी शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात आरोपी ने बेटी की फोटो को फोटोशॉप के जरिए आपत्तिजनक फोटो में बदलकर व्हाट्स एप पर उनके रिश्तेदारों के मोबाइल नंबरों पर शेयर कर दिया। देर रात कई रिश्तेदारों ने उन्हें फोन कर इस बारे में बताया, जिससे उनकी बेटी काफी परेशान हो गई और बृहस्पतिवार सुबह कहीं चली गई।

उसे काफी तलाश किया, मगर वह नहीं मिली। इस संबंध में एसओ इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। छात्रा की तलाश जारी है।

देर रात एसआई को कॉल कर करता है परेशान      
पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपी ने कई बार देर रात उन्हें भी कॉल की और उनकी बेटी से बात कराने को कहा। उन्होंने जब पुलिस से उसे पकड़वाने को कहा तो वह उन्हें भी धमकी देने लगा। वह कहने लगा कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर पाएगी, उसका एक रिश्तेदार आईपीएस अधिकारी है।

      
सहेली के जरिए लिए छात्रा के सारे कांटेक्ट
छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी वैशाली में ही सहेलियों के साथ कोचिंग के लिए जाती है। आरोप है कि उसकी एक सहेली ने ही बेटी के फोन से कांटेक्ट कॉपी कर युवक को दिए हैं। पिता ने उसकी सहेली से भी पूछताछ की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed