{"_id":"58b9b9b14f1c1b7077830703","slug":"mini-truck-was-stolen-from-ghaziabad-to-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद से चोरी मिनी ट्रक मेरठ में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजियाबाद से चोरी मिनी ट्रक मेरठ में मिला
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
मिनी ट्रक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर से बृहस्पतिवार रात को ढाबे के सामने से चोरी हुआ मिनी ट्रक मेरठ के कंकरखेड़ा से जीपीएस की सहायता से बरामद हुआ है। मेरठ पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी भाग गए। वहीं, सिहानी गेट पुलिस के पास इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।
गाजियाबाद के कृष्णानगर निवासी कुंवर पाल सिंह नागर ने बताया कि उसका ट्रांसपोर्ट का काम है। बृहस्पतिवार रात उनका चालक मिनी ट्रक में सामान लेकर हरिद्वार जा रहा था। गाजियाबाद में ही श्री राम पिस्टन कंपनी के गेट के सामने चालक एक ढाबे पर खाना खाने लगा। इस बीच चोरों ने ट्रक चोरी कर लिया। ट्रक में जीपीएस लगा था।
विज्ञापन
सूचना पर कुंवर पाल सिंह मौके पर पहुंचे और सिहानी चुंगी चौकी पर पुलिस को जानकारी दी। आरोप है पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस पर ट्रक मालिक ने जीपीएस के माध्यम से ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। शुक्रवार तड़के उन्होंने ट्रक को कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित डाबका गांव के सामने खड़ा देखा।
विज्ञापन
इसके बाद कुंवर पाल सिंह ने मेरठ पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गाजियाबाद और कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक में चार युवक थे, जिनमें से पुलिस ने दो को हिरासत में लिया और दो आरोपी भाग गए। वहीं कंकरखेड़ा पुलिस का कहना है कि मामला गाजियाबाद पुलिस का है। वही इसकी जांच कर रही है।
पकड़े गए युवकों में एक जानी क्षेत्र का तो दूसरा सहारनपुर का है। दोनों का कहना है कि वे लिफ्ट लेकर ट्रक में बैठे थे। उधर, सिहानी गेट एसएचओ डालचंद का कहना है कि थाने पर इस तरह की कोई सूचना नहीं है। सूचना मिलने के बाद ही पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।