फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Millions of women cheated on Facebook friendships

फेसबुक पर दोस्ती कर महिला से लाखों ठगे

Tue, 05 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 05 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Millions of women cheated on Facebook friendships
ठगी - फोटो : अमर उजाला

शिप्रा सनसिटी में रहने वाली ममता राय से एक जालसाज ने फेसबुक पर दोस्ती की, फिर गरीब बच्चों के लिए स्कूल खोलने का झांसा देकर उनसे 3.65 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


थाना इंदिरापुरम पहुंची ममता ने बताया कि जनवरी में क्राइस एडवर्ड नाम के एक व्यक्ति से उनकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद चैट होने लगी। एडवर्ड ने खुद को अमेरिकी नागरिक बताया और भारत में गरीबों के लिए एक स्कूल खोलने की इच्छा जताई। एडवर्ड ने उन्हें बताया कि उसका परिवार सड़क दुर्घटना में मारा गया।
विज्ञापन


वह अकेला है। आठ मार्च को वह दिल्ली आ रहा है। ममता ने बताया कि वह आठ मार्च को उसे दिल्ली एयरपोर्ट लेने पहुंची। तभी उनके मोबाइल पर दिल्ली के लैंडलाइन नंबर से फोन आया। फोन पर महिला ने बताया कि वह कस्टम विभाग से बोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई एयरपोर्ट पर क्राइस एडवर्ड नाम के एक व्यक्ति को लाखों डॉलर के साथ पकड़ा गया है।  एडवर्ड को अगर छुड़वाना है तो बैंक अकाउंट में तीन लाख 65 हजार रुपये जमा करवा दो। महिला ने निजी बैंक के छह अलग अलग अकाउंट्स में रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद भी एडवर्ड से बात नहीं हो सकी।


20 मार्च को फिर से महिला की कॉल आई और छह लाख उसी अकाउंट में जमा करवाने को कहा। जब उन्होंने एडवर्ड से बात कराने को कहा तो महिला ने कॉल काट दी। तब उन्हें शक हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि ठग का फेसबुक अकाउंट डीएक्टिवेट हो गया है। नंबरों को सर्विलांस पर लेकर ठगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed