फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MBA student from auto mobile looted in Pink

पिंक ऑटो में एमबीए छात्रा से मोबाइल लूटा

Tue, 12 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 12 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
MBA student from auto mobile looted in Pink
बाइकर्स ने हापुड़ रोड पर की वारदात, पीछा करने पर चलाई गोली - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। हापुड़ रोड पर बाइकर्स ने पिंक ऑटो सवार एमबीए छात्रा दीपिका त्यागी से न सिर्फ मोबाइल लूटा, बल्कि उसका हाथ पकड़कर भी खींचा। वह गिरते-गिरते बची। कार सवारों के पीछा करने पर वे फायरिंग करते हुए सरेआम फरार हो गए।

विज्ञापन

 
दीपिका कविनगर के कर्पूरीपुरम की रहने वाली है। रविवार को वह नेट का एग्जाम देने दिल्ली गई थी। रात करीब नौ बजे वह घर लौट रही थी। वैशाली से उन्होंने पिंक ऑटो शेयर किया था। दीपिका ने बताया कि ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के पास से बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशऑटो के पीछे लग गए।
विज्ञापन


सेठ मुकुंदलाल इंटर कॉलेज के पास मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे बदमाश ने उसका हाथ पकड़कर खींचा और मोबाइल लूट लिया। इस दौरान उसने शोर मचाया तो चालक ने पीछा करने के बजाय उन्हें खाना खास होटल के पास ऑटो से उतार दिया और रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे कार सवार तीन युवकों ने झपटमारों का पीछा किया, तो उन्होंने हवाई फायरिंग कर उन्हें आतंकित किया और पटेलनगर की गलियों में गायब हो गए। कार सवारों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। सोमवार को दीपिका ने थाने में तहरीर दी, हालांकि देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। इस संबंध में एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि बाइकर्स की तलाश में पुलिस की एक टीम लगाई गई है, जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। साथ ही ऑटो चालक से भी पूछताछ की जाएगी।

तमाशबीन बनी जनता, नहीं तो पकड़े जाते लुटेरे
बदमाशों का पीछा करने वाले कार सवारों हितेंद्र, प्रताप और दीपक ने बताया कि वह शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागे थे। इस दौरान सड़क पर लोग खड़े थे, मगर वह तमाशबीन बने रहे, किसी ने भी झपटमारों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। अगर लोग हिम्मत दिखाते तो वह पकड़े जा सकते थे।

पिंक ऑटो में खुद को सुरक्षित नहीं मानतीं महिलाएं
वैशाली। मेट्रो स्टेशन वैशाली पर पिंक ऑटो को महिला सवारियां नहीं मिल रही हैं। असल में पिंक ऑटो में पुरुषों के सफर करने से महिलाएं खुद को सुरक्षित नहीं मानती हैं। बहुत ही कम महिलाएं पिंक ऑटो में सफर करती हैं।

पिंक ऑटो की संख्या कम होना भी बड़ी दिक्कत है। हालात यह हैं कि वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर इक्का-दुक्का ही पिंक ऑटो मिलते हैं। वसुंधरा सेक्टर-5 निवासी आभा चंद्रा ने बताया कि पिंक ऑटो बहुत कम दिखते हैं।


मिल भी जाएं, तो सड़क किनारे पिंक ऑटो की पार्किंग कर चालक गायब रहते हैं। शालीमार गार्डन निवासी सुनीता रेड्डी ने बताया कि पिंक ऑटो में पुरुष सवारी बैठी होती हैं। एसपी ट्रैफिक ने बताया ने बताया कि अगर पिंक ऑटो में पुरुष सवारी मिली या महिला सवारी को मना किया गया, तो ऑटो सीज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed