{"_id":"57a4d1134f1c1b6f152bbe5a","slug":"married-lover-was-eaten-at-the-door-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी निकला शादीशुदा तो दरवाजे पर खाया ‘जहर’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी निकला शादीशुदा तो दरवाजे पर खाया ‘जहर’
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
poison
- फोटो : amar uajal
फेसबुक पर प्यार के बाद पुणे (महाराष्ट्र) से गाजियाबाद आकर नौकरी कर रही एक युवती ने शुक्रवार सुबह प्रेमी के दरवाजे पर जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। गंभीर हालत में युवती को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला गोविंदपुरम का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुणे (महाराष्ट्र) निवासी युवती की दोस्ती फेसबुक के जरिए गोविंदपुरम निवासी एक युवक से हुई। बाद में दोस्ती प्यार में बदली तो प्रेमी ने करीब पांच माह पूर्व युवती को गाजियाबाद बुला लिया और केशवपुरम के एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां उसकी नौकरी लगवा दी। प्रेमी ने उसे केशवपुरम इलाके में किराए पर कमरा भी दिला दिया।
विज्ञापन
दो-तीन माह से युवती को प्रॉपर्टी डीलर वेतन नहीं दे रहा है। शुक्रवार सुबह इसकी शिकायत करने युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। वहां उसे पता चला कि वह जिस युवक से प्यार करती है, वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इस बात से आहत युवती ने प्रेमी के घर के बाहर दरवाजे पर खड़े होकर वहां रखा जहरीला पदार्थ पी लिया।
विज्ञापन
युवती की तबियत बिगड़ी तो उसका प्रेमी घर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इस पर पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती का हालत गंभीर बनी हुई है। कविनगर एसएचओ का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस तहरीर के बाद ही कार्रवाई करेगी।