{"_id":"585825184f1c1b774fe395e0","slug":"maggie-sample-fails-the-two-firms-will-be-recorded-on-the-report","type":"story","status":"publish","title_hn":" मैगी का नमूना फेल, दो फर्म पर दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैगी का नमूना फेल, दो फर्म पर दर्ज होगी रिपोर्ट
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
मैगी
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फूड डिपार्टमेंट की ओर से दो जगहों पर लिए गए मैगी के सैंपल जांच में सब स्टैंडर्ड आए हैं। अब डिपार्टमेंट ने नूडल्स बेचने वाली दोनों फर्मों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। डिपार्टमेंट की टीम ने यह सैंपल मई 2015 में लिए थे।
चीफ फूड सेफ्टी ऑफिसर अजय जायसवाल ने बताया कि टीम ने मई और जून 2015 में दो जगहों से मैगी (नूडल्स) के नमूने लिए थे। पहला नमूना कविनगर स्थित विकास अरोड़ा के गोदाम से लिया गया। इसमें नूडल्स के साथ मिलने वाले मसाले में टेस्ट मेकर (अर्जीनोमोटो) की मात्रा निर्धारित मानक एक प्रतिशत से काफी ज्यादा पाई गई।
विज्ञापन
उन्हाेंने बताया कि अर्जीनोमोटो की मात्रा ज्यादा होने का मतलब है कि नूडल्स बच्चों के साथ गर्भवती महिलाओं के लिए भी हानिकारक है। इसके साथ ही पैक पर इसका डिक्लेयरेशन भी नहीं था। दूसरा नमूना रॉयल फास्ट फूड मोदीनगर से लिया गया था।
विज्ञापन
डिपार्टमेंट ने सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा। वहां से रिपोर्ट में नूडल्स का मसाला सब स्टैंडर्ड श्रेणी में आया है। लिहाजा एडीएम सिटी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कमिश्नर को पत्र लिखा गया है।