फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loan travelers busted a gang name to swindle

लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Sun, 17 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 17 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Loan travelers busted a gang name to swindle
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
क्राइंम ब्रांच की साइबर सेल ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के तीन ठगों को गिरफ्तार किया। गिरोह लोन दिलाने के नाम पर अब तक 100 से ज्यादा लोगों से 15 लाख से ज्यादा की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन


पकड़े गए ठगों में शिवम निवासी हरदेव सराय गाजियाबाद, अर्जुन निवासी गीता कालोनी दिल्ली और पंकज सिंह निवासी वेस्ट विनोद नगर दिल्ली हैं। इन्हें शुक्रवार रात मेरठ रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


इनका एक साथी आकाश चौधरी भागा हुआ है। शिवम और अर्जुन ग्रेजुएट हैं और पंकज 12वीं पास है। शिवम गिरोह का मास्टर माइड है। इनके पास से तीन मोबाइल, तीन फर्जी सिम और कुछ नामी इंश्योरेंस कंपनियों के लेटर पैड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गिरोह दो साल पहले नोएडा की एक इंश्योरेंस ब्रोकर कंपनी में काम करता था। उसी कंपनी से इन्होंने लोगों का डाटा चुराया था। इसके बाद यह गिरोह लोगों को फर्जी कॉल कर इंश्योरेंस के नाम पर लोन दिलाने के बहाने ठगी करता था।

एसपी क्राइम श्रवण कुमार ने बताया कि ठगों ने पहले राहुल आहूजा को तीन जुलाई को एक इंश्योरेंस पॉलिसी बेची थी। राहुल ने कुछ दिनों बाद पॉलिसी कंपनी को वापस कर दी। इसके बाद ठगों ने उन्हें पॉलिसी के बदले 20 लाख लोन देने को कहा और एक अकाउंट में इसके बदले एक लाख रुपये जमा करने को कहा।


यह अकाउंट अमरोहा में किसी युवक के नाम था। राहुल लोन लेने के लिए ठगों की बात में आ गया और उसने उनके द्वारा बताए अकाउंट में एक लाख रुपये डलवा दिए। इसके बाद ठगों ने एक नामी इंश्योरेंस कंपनी के फर्जी लेटर पैड पर लिखा कि आपका लोन लगभग तैयार हो चुका है अब आपको कंपनी के एक अकाउंट में एक लाख रूपये और डालने होंगे।

इस पर राहुल को शक हुआ और उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों के नंबर ट्रेस किए और ग्राहक बनकर उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed