फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Livein woman had conceived the justice

लिव इन में गर्भवती हुई युवती को मिला ‘इंसाफ’

Sat, 21 May 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 21 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Livein woman had conceived the justice
कानून - फोटो : demo

लिव इन रिलेशनशिप में गर्भवती हुई युवती को ‘इंसाफ’ मिला है। शुक्रवार रात युवक-युवती, दोनों के परिवारवालों और पुलिस की मौजूदगी में लिखित समझौता हुआ, जिसमें तय किया गया कि दोनों साथ रहेंगे। युवक उसे पत्नी का दर्जा देगा और होने वाले बच्चे को अपनाएगा। दोनों अपने परिवारवालों से अब कोई वास्ता नहीं रखेंगे।

विज्ञापन


बकौल युवती, उसने मांग थी कि युवक उसके साथ ही रहेगा। उसकी देखभाल करेगा और खर्च उठाएगा। बच्चे को पिता और उसे पत्नी का दर्जा देगा। फिलहाल युवक और उसके परिजन उसकी बातें मानने को राजी हो गए हैं।
विज्ञापन


जिस तरह वह अलग फ्लैट लेकर रह रहे थे, उसी में रहेंगे। चौकी इंचार्ज युवराज यादव ने बताया कि समझौते के दौरान लड़की पक्ष की तरफ से लड़की के अलावा उसके परिजन, अधिवक्ता थे। युवक की तरफ से उसकी मां और अन्य परिजन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौतानामा युवती के परिजनों और पुलिस के पास भी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक की दूसरी शादी का क्या होगा, इस पर फैसला युवक के परिवारवाले करेंगे। उसका इस समझौते में कोई जिक्र नहीं किया गया है।


समझौते के बाद युवक, युवती को लेकर अलग रहने के लिए चला गया है। बता दें कि बृहस्पतिवार को विजयनगर में दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रही छह माह की गर्भवती युवती को तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवक के परिजन उसे अपनाने से इंकार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed