फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Leakage cylinder fires, 200 shanties

सिलेंडर में लीकेज से आग, 200 झुग्गियां जलीं

Mon, 18 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 18 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Leakage cylinder fires, 200 shanties
आग - फोटो : अमर उजाला

जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते इलाके में बनी करीब 200 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। अग्निशमन की दो गाड़ियों ने करीब चार घंटे में आग बुझाई। आग से झुग्गियों में रहने वाले करीब 200 परिवारों ने खुले आसमान के नीचे रात गुजारी। प्रशासन की ओर से उन्हें कोई मदद नहीं मिली।

विज्ञापन


भोपुरा के खाली मैदान में करीब 200 परिवार झुग्गियां बनाकर रहते हैं। यहां कई कबाड़ गोदाम भी हैं। शनिवार रात को एक झुग्गी में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर रेग्युलेटर से गैस लीकेज ने आग पकड़ ली। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे आग और फैल गई।
विज्ञापन


आग की लपटें आसपास बने मकानों की छतों से भी ऊंची उठने लगीं। सीएफओ अक्षय रंजन ने बताया कि झुग्गियों और कबाड़ के गोदाम के आसपास पालिथीन फैली होने से आग बुझाने में दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोगों ने आरोप लगाया कि रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना देने के बाद करीब 10 बजे दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक सभी झुग्गियां आग की चपेट में आ चुकी थीं। आग की सूचना के बावजूद कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।


200 परिवारों ने रात खुले आसमान के नीचे गुजारी और रविवार दिन में कड़ी धूप में झुलसते रहे। इनमें काफी तादाद में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। लोगों ने बताया कि आग में उनकी सारी जमा पूंजी जल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed