फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kushwaha gets bail from High Court, daughter will be involved in wedding

कुशवाहा को हाईकोर्ट से जमानत, बेटी की शादी में हो सकेंगे शामिल

Tue, 25 Apr 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 25 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kushwaha gets bail from High Court, daughter will be involved in wedding
बाबू सिंह कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। एनआरएचएम घोटाले में फंसे यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। सोमवार को सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने आरोपी बाबू सिंह कुशवाहा का रिहाई परवाना भी जारी कर दिया।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री अब अपनी बेटी की शादी में शिरकत कर सकेंगे। कुशवाहा को सीबीआई ने एनआरएचएम घोटाले के कई मामलों में आरोपी बना रखा है। ज्यादातर मामलों में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। पिछले दिनों यूपी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा के साथ ही सीबीआई ने एक बार फिर से कुशवाहा को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन


चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी कुशवाहा कोर्ट में पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ पहले गैर जमानती वारंट और फिर कुर्की के आदेश जारी कर दिए गए थे। इसके  बाद पूर्व मंत्री ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। तब से वह डासना जेल में बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह ने बताया कि पिछले दिनों पूर्व कैबिनेट मंत्री ने 29 अप्रैल को होने जा रही अपनी बेटी की शादी के लिए पैरोल मांगते हुए सीबीआई कोर्ट में अर्जी दी थी।

हालांकि 13 अप्रैल को अर्जी पर सुनवाई शुरू होने से पहले ही कुशवाहा ने अपनी अर्जी को ‘नॉट प्रैस’ कर दिया था। इसके बाद आरोपी की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी।


20 अप्रैल को हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी को मंजूर कर लिया था। साथ ही आरोपी को आदेश दिया था कि सशर्त जमानत राशि के रूप में 20 लाख रुपये कोर्ट में जमा कराएं। सोमवार को कुशवाहा के अधिवक्ता कोर्ट में पेश हुए और हाईकोर्ट आदेश की कापी सीबीआई कोर्ट में पेश की। विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने ने दो लाख रुपये के निजी बंधपत्र और इतनी ही राशि के दो जमानती पेश किए जाने पर आरोपी पूर्व मंत्री का रिहाई परवाना जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed