{"_id":"572cd2b44f1c1bf2285cd0b0","slug":"kick-punches-in-two-groups-cleaning-staff-belt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों के दो गुटों में चले लात-घूसे, बेल्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफाई कर्मचारियों के दो गुटों में चले लात-घूसे, बेल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 07 May 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
kick-punches
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम का मुख्य कार्यालय शुक्रवार को अखाड़ा बन गया। सफाई कर्मचारियों के दो गुटों में जमकर लात-घूसे, बेल्ट और लाठियां चलीं। करीब आधे घंटे तक निगम मुख्यालय में जमकर हंगामा चला।
विज्ञापन
कई लोगों को चोटें भी आईं। सफाई कर्मचारियों के भिड़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्षों की ओर से देर शाम तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
डॉ. अंबेडकर सफाई कर्मचारी मंच के बैनर तले सफाई कर्मचारियों का एक गुट वेतन बढ़ाने की मांग के लिए 1 मई से धरना दे रहा था। शुक्रवार को यह गुट निगम मुख्यालय में धरना दे रहा था। इस दौरान नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी भी आ गए।
विज्ञापन
दोनों गुटों के बीच कहासुनी हुई और फिर लात-घूसे चलने लगे। मारपीट को लोगों ने बीच-बचाव कर शांत करा दिया। थोड़ी देर बाद धरना देने वाले कर्मचारियों के साथी बेल्ट लेकर आ गए और यूनियन पदाधिकारियों के साथ मारपीट करने लगे।
यूनियन अध्यक्ष सोनू सूद का कहना है कि धरनारत लोग निगम के कर्मचारी नहीं बाहरी लोग हैं। वह निगम की महिला सफाई कर्मचारियों को गाली दे रहे थे। उधर, धरना देने वाले गुट का नेतृत्व कर रहे सफाई कर्मचारी नेता प्रदीप चौहान ने यूनियन पदाधिकारियों पर पहले मारपीट करने का आरोप लगाया।
उन्होंने निगम अधिकारियों पर यूनियन पदाधिकारियों को उकसाकर मारपीट कराने का भी आरोप लगाया। निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सोनू सूद की ओर से सिहानी गेट थाने में तहरीर दे दी गई है। मारपीट की आशंका को देखते हुए शाम पांच बजे तक निगम में पुलिस तैनात रही।
मारपीट की जानकारी मिली है। यह नहीं होना चाहिए था। दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया जाएगा। शांति कायम रखने के लिए पुलिस को सूचना दे दी गई है। - अब्दुल समद, नगर आयुक्त