फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Khoda suicides by workers in the noose

खोड़ा में मजदूर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sun, 20 Nov 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद Updated Sun, 20 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Khoda suicides by workers in the noose
फांसी - फोटो : अमर उजाला
खोड़ा स्थित साधना एनक्लेव में शनिवार को एक मजदूर ने खिड़की के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने शुक्रवार को ही कमरा किराए पर लेकर यहां रहना शुरू किया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


साधना एनक्लेव में अलीगढ़ निवासी हरेंद्र ने प्रेमलाल यादव के मकान की चौथी मंजिल पर कमरा किराए पर लिया था। वह शुक्रवार को ही कमरे में शिफ्ट हुआ था। शनिवार दोपहर मकान में रहने वाले अन्य लोग धूप सेंकने के लिए छत पर आए तो देखा हरेंद्र के कमरे की खिड़की के कुंडे से उसका शव लटक रहा था।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। आधार कार्ड के जरिए परिजनों को मामले की सूचना दी गई। थाना प्रभारी बाबर रजा जैदी ने बताया कि कमरे से एक कंबल, कपड़ों से भरा काले रंग का बैग और एक प्लास्टिक की बाल्टी मिली है। बाल्टी पर चढ़ कर हरेंद्र ने फंदा लगाया था। कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed