{"_id":"5830a15c4f1c1b563690205c","slug":"khoda-suicides-by-workers-in-the-noose","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोड़ा में मजदूर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोड़ा में मजदूर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ा स्थित साधना एनक्लेव में शनिवार को एक मजदूर ने खिड़की के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने शुक्रवार को ही कमरा किराए पर लेकर यहां रहना शुरू किया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
साधना एनक्लेव में अलीगढ़ निवासी हरेंद्र ने प्रेमलाल यादव के मकान की चौथी मंजिल पर कमरा किराए पर लिया था। वह शुक्रवार को ही कमरे में शिफ्ट हुआ था। शनिवार दोपहर मकान में रहने वाले अन्य लोग धूप सेंकने के लिए छत पर आए तो देखा हरेंद्र के कमरे की खिड़की के कुंडे से उसका शव लटक रहा था।
पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। आधार कार्ड के जरिए परिजनों को मामले की सूचना दी गई। थाना प्रभारी बाबर रजा जैदी ने बताया कि कमरे से एक कंबल, कपड़ों से भरा काले रंग का बैग और एक प्लास्टिक की बाल्टी मिली है। बाल्टी पर चढ़ कर हरेंद्र ने फंदा लगाया था। कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जांच की जा रही है।