फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Instead of e-rickshaw driver was burned

बदले की आग में जलाया था ई-रिक्शा चालक को

Thu, 27 Oct 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Thu, 27 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Instead of e-rickshaw driver was burned
आरोपी पवन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

रामप्रस्थ बॉर्डर के पास ई-रिक्शा चालक पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने वाले पवन निवासी कड़कड़ मॉडल को पुलिस ने बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। लगभग एक साल पहले उमेेश ने दोस्त के साथ मिलकर पवन पिटाई की थी। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने यह वारदात की। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

एसओ लिंक रोड राजकुमार यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल और लोगों से पूछताछ के बाद  हुलिए के आधार पर पवन को गिरफ्तार किया गया है। पवन का कहना है कि दिसंबर 2015 में वह दिल्ली से घर लौट रहा था। ट्रैफिक होने के दौरान जल्दी बाइक निकालने के दौरान उसकी उमेश से कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


इस पर उमेश ने अपने साथी के साथ उसे पीटा था। काफी चोटेें आने के चलते पास के निजी अस्पताल में कई दिन भर्ती रहना पड़ा था। पवन के अनुसार उसने एक माह पूर्व उमेश को ई-रिक्शा चलाते देखा तो बदला लेने की ठान ली, जिसके बाद उस पर बोतल से पेट्रोल डाला और आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उमेश का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।पवन ने पुलिस को बताया कि एक माह तक वह उमेश के रूट की रेकी करता रहा। तीन दिन से वह रामप्रस्थ बार्डर पर पेट्रोल लेकर तैयार था मगर उमेश के साथ कोई न कोई जरूर होता था, जिसके चलते वह हमला नहीं कर पा रहा था।


रविवार और सोमवार को वह हमला नहीं कर सका मगर मंगलवार को उसे मौका मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed