{"_id":"57b89ad94f1c1bff136ebea4","slug":"in-the-panic-of-the-tha-snacron-two-women-made-the-night-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएचए में स्नैचर्स का आतंक जारी रात दो दो महिलाओं को बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीएचए में स्नैचर्स का आतंक जारी रात दो दो महिलाओं को बनाया निशाना
ब्यूरो,अमर उजाला वसुंधरा
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
सरेआम महिला के गले से सोने की चेन झपटी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार गार्डन में शुक्रवार सुबह गन प्वाइंट पर महिला डॉक्टर से लूट के बाद स्नैचर्स का आतंक रात भी जारी रहा। बदमाशों ने वसुंधरा और इंदिरापुरम में और दो महिलाओं से चेन लूट की वारदात की।पहली वारदात मंगल चौक के पास मीडियाकर्मी प्रभात द्विवेदी की पत्नी के साथ हुई।
विज्ञापन
शक्ति खंड-3 निवासी प्रभात की पत्नी सीमा बेटे के साथ रात करीब नौ बजे मंगल बाजार चौक पर खरीदारी करने गईं थीं। लौटते समय दीपांशु रेस्टोरेंट के पास एक युवक ने उनकी चेन झपट ली। उन्होंने शोर मचाया लेकिन बदमाश भाग गया। सीमा ने बताया कि जब वह मंगल चौक की तरफ से आ रहीं थीं, तो बदमाश बाइक सड़क किनारे रोक कर उस पर बैठा था।
विज्ञापन
उन्हें लगा कि वह आसपास का ही रहने वाला है।दूसरी वारदात वसुंधरा सेक्टर-16 मार्केट में रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। प्रह्लाद गढ़ी निवासी महिला मधु अपनी बहन के साथ मार्केट में खरीदारी करने गईं थीं। लौटते समय पीछे से काली बाइक पर सवार बदमाशों ने मधु की बहन से चेन लूट ली।
विज्ञापन
उन्होंने सौ नंबर पर सूचना दी गई तो पुलिस आई मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि घटनाओं में जिन स्नैचर गैंग का हाथ है, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही सभी बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।