{"_id":"618b08d9edc6d236cd477e4b","slug":"in-the-hobby-of-formula-one-brother-in-law-stole-two-cars-in-vasundhara-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : फॉर्मूला वन के शौक में साले ने जीजा की चोरी कीं दो कारें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गाजियाबाद : फॉर्मूला वन के शौक में साले ने जीजा की चोरी कीं दो कारें
Wed, 10 Nov 2021 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वसुंधरा
अमर उजाला नेटवर्क, वसुंधरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 10 Nov 2021 05:18 AM IST
सार
पहली कार चोरी करने के बाद दूसरी खरीदवाने जीजा के साथ गया।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
एक युवक को फॉर्मूला वन रेस में शामिल होने का शौक ऐसा चढ़ा कि उसने अपने जीजा की दो कार चोरी कर लीं। पहले कार चोरी करने के बाद साला दूसरी कार खरीदवाने के लिए जीजा के साथ गया था। कुछ दिन बाद वह भी चोरी कर ली।
विज्ञापन
आरोपी दिल्ली की नंबर प्लेट लगाकर रात में प्रैक्टिस करता था। कार बेचकर वह स्पोर्ट्स कार खरीदना चाहता था। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने पर पुलिस को शक हुआ तो मामला पकड़ में आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों कार बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन
वसुंधरा सेक्टर तीन में वरुण पाठक अपने परिवार के साथ रहते हैं। पिछली अप्रैल में उनके घर की पार्किंग से इको स्पोर्ट कार चोरी हो गई थी। इसकी शिकायत इंदिरापुरम थाना पुलिस से की थी। इसके बाद उन्होंने पोलो कार खरीदी। वह अक्तूबर में चोरी हो गई।
विज्ञापन