फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Impressions of the Income Tax Department in five cities, raids and raid

पांच शहरों में आयकर विभाग के ताबड़तोड़ छापे, हड़कंप

Fri, 16 Jun 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Fri, 16 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Impressions of the Income Tax Department in five cities, raids and raid
income tax department - फोटो : demo pic

बसपा से लेकर सपा सरकार तक चांदी काटने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सिंचाई विभाग जुड़े चीफ इंजीनियर और ठेकेदार के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी की गई।

विज्ञापन


मेरठ में तैनात चीफ इंजीनियर सुधीर कुमार शर्मा, वसुंधरा (गाजियाबाद) निवासी पूर्व चीफ इंजीनियर पुष्पेंद्र कुमार गोयल और मेरठ निवासी ठेकेदार अजय चौधरी के दिल्ली, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के ठिकानों पर छापा मारकर रिकार्ड खंगाले गए। पांच शहरों में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


आयकर विभाग को करीब 10 घंटे की छानबीन के बाद कुछ संदिग्ध बैंक खाते, लॉकर और प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद में पूर्व चीफ इंजीनियर पुष्पेंद्र गोयल के आवास से इलाहाबाद बैंक की पासबुक व लॉकर के कागजात मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सुधीर कुमार शर्मा के आवास से लॉकर व करोड़ों रुपये से जुड़ी संपत्ति के कागजात मिले हैं जबकि ठेकेदार अजय चौधरी के यहां से चार बैंक लॉकर व कंपनी से जुड़े आधा दर्जन से अधिक बैंक खातों के कागजात मिले हैं। आयकर विभाग की इंटेलिजेंस विंग के उप निदेशक प्रद्युम्न कुमार का कहना है कि अभी सभी जगहों पर कार्रवाई जारी है, इसलिए फिलहाल कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

कुछ संदिग्ध खाते और प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। सारी जगहों से रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed