{"_id":"592076564f1c1b8523f23b1b","slug":"illegal-construction-was-demolished-many-sealed-seals","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण ढहाए गए, कई पर लगी सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध निर्माण ढहाए गए, कई पर लगी सील
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 20 May 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण और अवैध निर्माण के मसले पर जीडीए सख्त हो गया है। शनिवार को जीडीए टीम ने मुरादनगर में अभियान चलाया। इस दौरान एक अवैध कालोनी को ध्वस्त किया एक कालोनी में मकानों पर सील लगाई गई। इस बीच सील किए गए मकानों पर जीडीए टीम ने नोटिस भी चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन
जीडीए वीसी कंचन वर्मा अवैध निर्माण और अतिक्रमण को रोकने के लिए सख्त हिदायत दे चुकी हैं। 31 मई तक सभी जोन को अवैध निर्माण व अतिक्रमण को लेकर विस्तृत रिपोर्ट देनी है। इसके चलते हर रोज अतिक्रमण हटाने व अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार को जोन -2 के अधीन आने वाले मुरादनगर क्षेत्र में जीडीए टीम का हथौड़ा चला। सबसे पहले सूर्य विहार नाम की अवैध कालोनी में बने मकानों को जेसीबी से गिराया गया। इसके बाद मुरादनगर में ही आईएएमआर कालेज के पीछे बिल्डर द्वारा बनाए गए मकानों को सील किया गया।
विज्ञापन
भारी पुलिस फोर्स के साथ की गई कार्रवाई में जीडीए टीम ने मकानों की सील करने के साथ ही नोटिस भी चस्पा किया, जिसमें सख्त हिदायत दी गई है कि सीलिंग क्षेत्र में किसी भी तरह का प्रवेश व निर्माण कार्य पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। अगर किसी भी तरह का उल्लंघन किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।