{"_id":"578fb6604f1c1bd627c4b4c7","slug":"ib-officials-questioned-the-uncle-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईबी अफसरों ने की चाचा-भतीजे से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईबी अफसरों ने की चाचा-भतीजे से पूछताछ
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन्य शौर्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को नंदग्राम में जनचेतना यात्रा के दौरान मेरठ के दो युवकों (चाचा-भतीजा) द्वारा लगाए गए देश विरोधी नारों के मामले में अब देश की खुफिया एजेंसियां भी चौकन्नी हो गई हैं। आईबी, स्पेशल ब्रांच और एलआईयू के अधिकारी अलग-अलग तरह से इस मामले की पड़ताल में जुट गए हैं।
उधर बुधवार को सिविल पुलिस के साथ ही आईबी और एलआईयू की टीम ने भी आरोपी युवकों से पूछताछ की। एसएसपी केएस इमेनुएल का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों की गहनता से जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि पश्चिमी यूपी में इनके कनेक्शन कहां-कहां जुडे़ हैं।
दोनों आरोपियों की रिश्तेदारियों को भी खंगाला जा रहा है। अभी तक की जानकारी से पता चला है कि दोनों आरोपी गाजियाबाद में हेयर ड्रेसर की दुकान पर काम करते हैं। वाहिद पुत्र अल्लाह और कादिर लंगड़ा पुत्र यूनुस उलधन खरखौदा मेरठ के रहने वाले हैं। वाहिद कादिर का चाचा है।
विज्ञापन
बता दें कि दोनों जम्मू कश्मीर में सेना द्वारा किए गए एनकाउंटर में मारे गए आतंकी बुरहान की मौत के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मंगलवार को ब्लैक डे मनाने का एलान किया था। इसके विरोध में भारत में सैन्य शौर्य दिवस मनाया गया था।
नंदग्राम में सैन्य शौर्य दिवस पर आयोजित जन चेतना यात्रा का आयोजन किया था। इस दौरान 10 स्कूलों से 300 से ज्यादा बच्चे नंदग्राम मरियम नगर रोड के पास से हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए रैली निकाल रहे थे। वह भारत माता की जय, वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद,
पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर कादिर और वाहिद वहां आए और टीचर्स और संस्था के लोगों से कहने लगे कि इससे देश का माहौल बिगड़ रहा है। इस दौरान दोनों युवकों ने देश विरोधी नारे लगाए और पाकिस्तान के समर्थन में बातें करने लगे थे।
इन युवकों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए तो वहां सनसनी फैल गई थी। दोनों युवकों को आयोजकों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस मामले में रैली के आयोजक संदीप त्यागी ने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
फेसबुक और व्हाट्स एप पर लाइक्स पाने के लिए बनाई थी विडियो और फोटो
सिहानी गेट एसएचओ ने बताया कि पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कहा कि वह इस दौरान भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों की वीडियो और फोटो इसलिए खींच रहे थे कि ताकि वह इसे फेसबुक और व्हाट्स एप पर डाल सकें। सोशल नेटवर्किंग साइट पर डालने के बाद वह यह देखना चाहते थे कि इस पर उन्हें कितने लाइक्स मिल पाएंगे।
यह भी रही चर्चा
शहर में बुधवार को चर्चा रही कि दोनों आरोपी वाहिद और कादिर चर्चित कंधार कांड के एक आरोपी के रिश्तेदार हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी। शहर में यह चर्चा तेजी से फैली तो देर शाम एसएसपी की ओर से इसका खंडन भी किया गया। एसएसपी के एस इनुऐमल का कहना था कि आरोपियों की जांच की जा रही है, उसके बाद ही पुलिस कुछ बता पाएगी।