{"_id":"580a65104f1c1b722b7043be","slug":"ias-girl-s-kidnapping-the-disclosure-of-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आईएएस के अपहरण की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला आईएएस के अपहरण की सूचना से हड़कंप
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
अपराध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में शुक्रवार रात हरियाणा कैडर की एक महिला आईएएस के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। महिला आईएएस ने सिहानी गेट थाने में तहरीर देकर एक ऑटो चालक पर अगवा करने की कोशिश का आरोप लगाया है।
वहीं ऑटो चालक का कहना है कि वह वैशाली मेट्रो स्टेशन से आईएएस को शार्टकट रास्ते से हापुड़ चुंगी ले जा रहा था, न कि उसने अगवा करने की कोशिश की। इस ऑटो पर एक बुजुर्ग दंपति व एक युवक भी सवार थे। मामले में देर रात तक पुलिस की छानबीन जारी थी।
एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि 2013-14 बैच की हरियाणा कैडर की आईएएस रानी नागर इन दिनों दिल्ली सचिवालय में सहायक सचिव के पद पर तैनात होते हुए एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग ले रही हैं और उद्योग भवन रोड स्थित सरकारी आवास में रहती हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद वह वीकेंड पर गाजियाबाद स्थित परिजनों से मिलने सचिवालय मेट्रो स्टेशन से शाम सात बजे चली थीं। वह रात आठ बजे वैशाली मेट्रो स्टेशन पहुंचीं। वहां उन्होंने प्रीपेड ऑटो किया।
ऑटो पर एक बुजुर्ग दंपति व एक अन्य युवक भी सवार हुए। ऑटो चालक ने स्टेशन से करीब चार किलोमीटर आगे चलकर ऑटो को साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की ओर मोड़ दिया। यह इलाका सुनसान होने की वजह से यात्रियों को चालक पर शक हुआ।
उन्होंने ऑटो को लिंक रोड पर लाने को कहा पर वह माना नहीं। तब ऑटो सवार लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। तभी वहां से गुजर रहे पांच प्राइवेट गार्ड्स ने ऑटो चालक को पकड़ा और उसे मोहननगर के रास्ते हापुड़ चुंगी जाने को कहा।
चालक उनकी बात मानते हुए मोहननगर के रास्ते चल पड़ा। इसी दौरान ऑटो में बैठी रानी नागर ने व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से परिजनों और गाजियाबाद पुलिस को अपने अगवा होने की सूचना दे दी।
हापुड़ चुंगी पर बहन का इंतजार कर रहे चमन नागर और भाई सचिन ने ऑटो चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। रानी नागर ने ऑटो चालक के खिलाफ अगवा करने की कोशिश और जानमाल का खतरा बताते हुए सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है।
वहीं, इस संबंध में एसएचओ का कहना है कि पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया गया कि रानी नागर 2015 में हरियाणा के अंबाला में असिस्टेंट डिप्टी कमिश्नर और गुड़गांव हाईपा में तैनात रही हैं। वह मूलरूप से बादलपुर ग्रेटर नोएडा की रहने वाली हैं।