फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   "I'll play the hooter like Papa legislator ..."

‘मेरे पापा विधायक हैं...ऐसे ही हूटर बजाऊंगा’

Tue, 17 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 17 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
"I'll play the hooter like Papa legislator ..."
अपराध - फोटो : अमर उजाला
आरडीसी में लग्जरी कार में हूटर बजा रहे युवक को पुलिसकर्मियों ने रोका तो वह रौब गालिब करने लगा। बोला कि उसके पिता विधायक हैं, वह तो ऐसे ही हूटर बजाएगा। पुलिस ने उसकी कार सीज कर दी है।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने बताया कि सोमवार सुबह एक युवक निवासी न्यू गांधीनगर आरडीसी में गौर मॉल के पास हूटर बजाते हुए तेज गति से लग्जरी कार ले जा रहा था। इस दौरान पुलिस चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने उसे रोक कर उसे ऐसा करने से मना किया गया और कार के कागज दिखाने को कहा। इस पर युवक ने अपने पिता को विधायक बता कर रौब गालिब करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उसकी नहीं चली, पुलिस ने उसकी कार सीज कर दी और कविनगर थाने ले गई। इस संबंध में सीओ द्वितीय मनीष मिश्र का कहना है कि युवक किसका पुत्र है, इसकी जानकारी नहीं है। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


बता दें कि गाजियाबाद में नियमों के विरुद्ध हूटर लगा कर चल रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। पिछले तीन माह में 30 से ज्यादा वाहनों के हूटर उतारने और सीज करने की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा एनजीटी भी गाजियाबाद में बढ़ते वायु और ध्वनि प्रदूषण पर टिप्पणी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed