फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   HR head's kidnapping attempt from the hospital

अस्पताल की एचआर हेड के बच्चे से कुकर्म का प्रयास

Sat, 27 May 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 27 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
HR head's kidnapping attempt from the hospital
kidnapping - फोटो : demo pic

कविनगर थाना क्षेत्र स्थित एक नामी अस्पताल की एचआर हेड के आठ वर्षीय बेटे से अस्पताल के ही गार्ड ने कुकर्म का प्रयास किया। इसके बाद बच्चे की मां ने पुलिस से शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को थाने से ही छोड़ दिया है। उन्होंने एसएसपी आवास पर जाकर आरोपी की गिरफ्तारी की गुहार लगाई।

विज्ञापन


उधर, पुलिस को कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।अस्पताल की एचआर हेड कविनगर थानाक्षेत्र की एक कालोनी में परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति ट्रांसपोर्टर हैं। 
विज्ञापन


पीड़ित की मां ने बताया कि उनके पति तीन दिन से किसी काम से बाहर गए हैं, जिसके चलते वह बेटे को अस्पताल में साथ लेकर आ रही हैं। शनिवार सुबह बच्चा खेलते हुए अस्पताल के बाहरी हिस्से में पहुंच गया। आरोप है कि उन्होंने बेटे को बुलाने के लिए नर्स को भेजा तो गार्ड उसके साथ कुकर्म का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्स ने शोर मचाया और उन्हें बुला लिया। इसके बाद गार्ड वहां से भाग खड़ा हुआ। एचआर हेड ने पुलिस को मामले की सूचना दी और आरोपी गार्ड के खिलाफ कविनगर थाने में तहरीर दी। इस दौरान एचआर हेड के साथ पहुंचे लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

बच्चे ने बताया है कि तीन दिन से लगातार गार्ड उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था। एसएचओ कविनगर हेमंत राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। देर शाम परिजन एसएसपी आवास पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।


परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था, मगर थाने से ही छोड़ दिया। एसएसपी ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन लौट गए।

- अस्पताल मालिक पर मामले को दबाने का आरोप
आरोप है कि जब मामला अस्पताल के मालिक को पता चला तो वह थाने पहुंचे और एचआर हेड पर शिकायत न देने का दबाव बनाया। इस पर परिजनों और अस्पताल मालिक के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

अस्पताल मालिक का कहना था कि मामला बढ़ेगा तो उनके अस्पताल की बदनामी होगी। बाद में परिजनों के अड़ने पर तहरीर दी गई। अस्पताल मालिक उल्टेपांव लौट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed