फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Hello' to rob gang leader arrested

‘नमस्ते’ कर लूटने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार

Tue, 19 Jul 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 19 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
'Hello' to rob gang leader arrested
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
कविनगर पुलिस ने लुटेरे जावेद को गिरफ्तार कर लिया है, वह साथी के साथियों के साथ मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों का निशाना बनाता था। उन्हें नमस्ते कर पता पूछने के बहाने रोककर वारदात करता था। विरोध करने पर खुद को हरियाणा से बताता था और गोली मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन


गैंग लीडर जावेद पसौंडा साहिबाबाद का रहने वाला है और 50 से ज्यादा वारदात कर चुका है। पुलिस काफी समय से इसकी तलाश में थी। इसे रविवार रात रामलीला ग्राउंड के पास से एक सूचना पर कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इसके पास से दो सोने की चेन, 32 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। इसका एक साथी भागा हुआ है। एसएचओ कविनगर ने बताया कि जावेद ने साथी केसाथ 14 मई को सर्वोदय अस्पताल के पास डॉक्टर से और शास्त्रीनगर में एक महिला से चेन लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों वारदातों की चेनें बरामद कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि जावेद दूध की डेयरी करता है। वह सुबह साथी के साथ सामान्य बाइक (100-125 सीसी) पर वारदात करता था, ताकि पुलिस उसे चेकिंग के लिए नहीं रोके।


सामान्यत: पुलिस स्पोर्ट्स बाइक सवारों को चेकिंग के लिए रोकती है, उन पर स्नैचिंग का अंदेशा रहता है। बता दें कि इस गैंग के दो सदस्यों को कविनगर पुलिस ने नौ जून को गिरफ्तार किया था, जिनसे लूट की तीन वारदातों का खुलासा हुआ था। लूटी गई ज्वैलरी को वह फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed