फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hapur man murdered and body hide in stubble police probing matter

हापुड़: धान के पूलों छिपा मिला युवक का शव, पिलखुवा में नौकरी लगने की बात कह निकला था घर से

Wed, 03 Nov 2021 11:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 03 Nov 2021 11:44 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार, युवक ने रात करीब 10:00 बजे अपने पिता से पिलखुवा में नौकरी लगने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
Hapur man murdered and body hide in stubble police probing matter
हापुड़ में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ में धौलाना थाना क्षेत्र गांव सपनावत निवासी युवक केशव (18) का शव सुबह गांव से 5 किलोमीटर दूर धान के पूलों में छिपा हुआ मिला। युवक रोज की तरह बुधवार सुबह भी दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। लेकिन कई घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

विज्ञापन


आशंका है कि युवक की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को छिपा दिया गया। मृतक सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। युवक की मौत से गांव में कोहराम मचा है। मौके पर पहुंची पुलिस गांव के अन्य युवकों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवक ने रात करीब 10:00 बजे अपने पिता से पिलखुवा में नौकरी लगने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी। युवक के शव पर चोटों के निशान है। मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed