{"_id":"591342684f1c1b20348509c1","slug":"gm-surrounded-by-charges-of-bribe-water-supply-preparation-of-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस के आरोप में घिरीं जीएम जलकल, कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूस के आरोप में घिरीं जीएम जलकल, कार्रवाई की तैयारी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 10 May 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
जीएम जलकल,
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदारों से घूस मांगने के आरोपों में घिरीं जीएम जलकल को हटाने की कवायद शुरू हो गई है। महापौर ने मामले पर सख्ती दिखाते हुए नगर आयुक्त को कड़े शब्दों में पत्र भेजकर जीएम जलकल को कार्यमुक्त करने और उनके लिए घूस इकट्ठा करने के आरोपी कर्मचारी को भी निलंबित करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि योगी सरकार में जहां भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम चल रही है, वहीं भाजपा शासित नगर निगम में भ्रष्टाचार का मामला सामने आने से भाजपाइयों में भी हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
एक दिन पहले जलकल विभाग की कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने मेरठ मंडलायुक्त, नगर आयुक्त को ज्ञापन भेजकर जीएम जलकल पर फाइलों को पास करने की एवज में घूस मांगने का आरोप लगाया था। बुधवार को कांट्रेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारी महापौर अशु वर्मा से भी मिले।
विज्ञापन
आरोप है कि जीएम जलकल पहले से ज्यादा कमीशन मांगती हैं और न देने पर फर्म को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और ब्लैक लिस्ट करने तक की धमकी देती हैं। शिकायत के आधार पर महापौर अशु वर्मा ने तत्काल नगर आयुक्त अब्दुल समद को कार्रवाई के आदेश दिए।
महापौर का कहना है कि जीएम जलकल मंजू गुप्ता और कर्मचारी रविश त्यागी के खिलाफ शिकायत की गई, जिस पर जीएम को तत्काल हटाने व कर्मचारी को निलंबित करने का आदेश दिया है। उधर, नगर आयुक्त का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।