{"_id":"593057124f1c1bcb63bdab4e","slug":"gda-s-bulldozers-run-on-illegal-plating-of-bjp-councilor","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्षद की अवैध प्लाटिंग पर चला जीडीए का बुलडोजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा पार्षद की अवैध प्लाटिंग पर चला जीडीए का बुलडोजर
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Thu, 01 Jun 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
जीडीए का बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए का ध्वस्तीकरण अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को जीडीए ने भाजपा पार्षद द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चला दिया। यहां करीब अस्सी वर्गगज में बने एक मकान को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा सिहानी में अवैध निर्मित गोदाम को भी जीडीए टीम ने ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
जीडीए की इस कार्रवाई से अब हड़कंप मचने लगा है। जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए अपनी कार्रवाई जारी रखेगा।बृहस्पतिवार सुबह ही जीडीए जोन-1 का दस्ता सिहानी के खसरा नंबर 325 और 328 पर बने गोदाम को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
सिहानी निवासी नेहा त्यागी पुत्री सुखबीर त्यागी इस गोदाम को अवैध रूप से बनवा रहीं थी। इसके बाद जीडीए दस्ता नंदग्राम ई-212 के सामने की जा रही अवैध प्लाटिंग पर पहुंचा। यहां वार्ड-10 के भाजपा पार्षद भूपेंद्र चौधरी द्वारा कालोनी काटी गई थी। जीडीए ने इस अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
यहां बने एक मकान को भी गिरा दिया गया। जीडीए प्रर्वतन टीम में शामिल एई आरपी सिंह ने बताया कि इस मामले में सभी को पूर्व में ही नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाए गए। ओएसडी डीपी सिंह के आदेश पर इन अवैध निर्माणा और प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।
टीम में जेई सीपी सिंह, आरके सारस्वत ओर अजय सिंह भी शामिल रहे।उधर जीडीए ने हापुड़ चुंगी से लेकर विवेकानंद चौक तक अवैध रूप से लगे होर्डिंग और पोल के खिलाफ भी कार्रवाई की और उन्हें हटा दिया गया।
पांच के कार्यक्षेत्र बदले
जीडीए वीसी कंचन वर्मा के निर्देश पर कई अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। वीसी ने आदेश दिया है कि प्रशासन विभाग की सभी पत्रावलियां अब सचिव के माध्यम से ही प्रस्तुत की जाएंगी। अधिशासी अभियंता आरपी सिंह अब प्रवर्तन जोन-8 के स्थान पर अब जोन-1 और 5 का कार्यभार देखेंगे।
इसी प्रकार अधिशासी अभियंता एसएस वर्मा अब अपने कार्यों के अलावा प्रवर्तन जोन-8 और संपत्ति जोन-7 व 8 का कार्यभार भी देखेंगे। नए आदेश के तहत प्रभारी पूल और प्रभारी स्टोर का कार्य सहायक अभियंता एआर राही और आईजीआर एस का काम सहायक अभियंता प्रशांत गौतम द्वारा देखा जाएगा।