फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gang's son was driving home guards poisoned Khurani

होमगार्ड का बेटा चला रहा था जहर खुरानी गिरोह

Sat, 09 Apr 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 09 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gang's son was driving home guards poisoned Khurani
जीआरपी व आरपीएफ ने पकड़ा जहरखुरानी गिरोह - फोटो : अमर उजाला

जीआरपी गाजियाबाद, आरपीएफ हेडक्वार्टर गुड़गांव और गाजियाबाद की टीम ने एक बडे़ जहरखुरानी गैंग का पर्दाफाश किया। गिरोह का सरगना दिल्ली के होमगार्ड का बेटा है, जोकि दो साल पूर्व चोरी में जेल जा चुका है।

विज्ञापन


गिरोह के पास से पुलिस ने भारी संख्या में नशीली गोलियां बरामद की हैं। यह गिरोह वारदात के लिए ज्यादातर अवध असम एक्सप्रेस के यात्रियों को ही निशाना बनाता था। जीआरपी प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि काफी समय से अवध आसाम ट्रेन में जहरखुरानी गिरोह की वारदातों की सूचना मिल रही थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को गाजियाबाद के प्लेटफार्म नंबर 5/6  से गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए बदमाशों के नाम निर्मल, कपिल, शमशेर और आमिर हैं, जोकि लोनी, दिल्ली और मुरादाबाद के रहने वाले हैं। निर्मल इस गैंग का सरगना है। उसके पिता दिल्ली में होमगार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गैंग दिल्ली, नई दिल्ली, शाहदरा से ट्रेनों में चढ़ता था और साथ में कोल्ड ड्रिंक व खाने की चीजों में नशीली गोलियां मिला कर रखता था। नशीले खाद्य पदार्थ से यात्रियों को बेहोश कर उनका सामान लूट लेते थे और गाजियाबाद आउटर पर उतर कर भाग जाते थे।

उत्कल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
पुरी से हरिद्वार जा रही उत्कल एक्सप्रेस के कोच नंबर एस 9 से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने शव को उतार कर ट्रेन को रवाना किया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

जीआरपी एसएसआई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4.15 पर उत्कल एक्सप्रेस में एक व्यक्ति के बेहोश होने की सूचना मिली। ट्रेन के गाजियाबाद पहुंचते ही जीआरपी ने डॉक्टर के साथ मिल जांच की तो अज्ञात व्यक्ति शव मिला। डॉक्टर ने बताया कि व्यक्ति की मौत कई घंटे पहले हो चुकी है।

मेमू में बेहोश मिली साध्वी
मुरादाबाद से आनंद विहार जा रही मेमू ट्रेन में शुक्रवार को एक साध्वी बेहोशी की हालत में मिली। जीआरपी ने उसे एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया है। साध्वी देर रात तक बेसूध रही। इससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है।


जीआरपी एसएसआई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह मुरादाबाद से आनंद विहार जा रहीं मेमू ट्रेन में साध्वी के बेहोश में होने की सूचना मिली। ट्रेन के गाजियाबाद पहुंचते ही जीआरपी ने साध्वी को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया है। देर रात तक साध्वी बेसूध रही। इससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed