फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four lakh looted from businessman Part Two crooks cede its

कारोबारी से चार लाख लूटकर भाग रहे दो बदमाश दबोचे

Sun, 17 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 17 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Four lakh looted from businessman Part Two crooks cede its
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर में कारोबारी कौशलेंद्र से चार लाख रुपये लूटकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को पब्लिक ने दबोच लिया। धुनाई कर उन्हें कविनगर पुलिस केहवाले कर दिया। उनसे लूटी गई नगदी, तमंचा और चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन


कौशलेंद्र शास्त्रीनगर में रहते हैं, उनका प्लास्टिक दाने का कारोबार है। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह पीएनबी में पैसे जमा करने गए थे, लंच हो जाने केकारण वह पैसे जमा करे बिना ही वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


बागवाली कालोनी रोड पर घर के नजदीक कार रोक कर जैसे ही वह कार से उतरे, तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका बैग लूट लिया, जिसमें करीब चार लाख रुपये थे। उन्होंने शोर मचा दिया तो लोगों ने बाइकर्स को घेर कर दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पीसीआर भी मौकेपर आ गई और पुलिसकर्मी बदमाशों को पकड़कर थाने ले गए। कविनगर एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि पकड़े गए बदमाश सोने और रमेश हैं। दोनों आदर्श कालोनी मुरादाबाद के रहने वाले हैं।


वह बैंक से ही कौशलेंद्र के पीछे लगे थे। उन्होंने बताया कि यह बदमाश सुबह बाइक पर गाजियाबाद, नोएडा आ जाते हैं। बैंकों के आसपास रेकी करते हैं और वारदात कर भाग जाते हैं। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed