फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four fun cede its car robbers

मौज मस्ती के लिए कार लूटने वाले दबोचे

Sat, 08 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम Updated Sat, 08 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Four fun cede its car robbers
अपराध - फोटो : अमर उजाला

मौज मस्ती के लिए लग्जरी कार लूटने वाले चार लुटेरों और उनको पनाह देने वाले सीमेंट कारोबारी को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात वैशाली से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पिस्टल, तीन तमंचे, 15 कारतूस, चोरी की बाइक और रुड़की से लूटी कार बरामद हुई है।

विज्ञापन


दोस्त की रंजिश का बदला लेने के लिए बदमाशों ने बागपत के रमाला के ब्लॉक प्रमुख सुरेश पाल पर हमला भी किया था। पुलिस बदमाशों के दो फरार साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वैशाली के फन सिनेमा के पास बृहस्पतिवार रात चेकिंग शुरू की गई।

इसी दौरान सामने से आ रही बाइक और सफेद स्विफ्ट कार सवार युवकों को रुकने का इशार किया तो उन्होंने कार और बाइक की गति बढ़ा दी। इस पर एसओ राजीव बालियान की टीम ने कार और एसआई अंजनि कुमार की टीम ने बाइक को पीछा कर घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार दोनों युवक भाग गए, लेकिन कार सवार चार बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी में बदमाशों के पास से एक पिस्टल, तीन तमंचे, 15 कारतूस और चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने रुड़की से कार लूटी है।

पकड़े गए बदमाश विकास पंवार, उपेंद्र राणा, अंशुल निवासी बागपत और सन्नी निवासी सोनीपत हरियाणा हैं।  ब्लॉक प्रमुख पर हमला करवाने वाला अक्षय और एक साथी भाग निकले। पुलिस ने वैशाली में अपने यहां बदमाशों को छिपाने वाले सीमेंट कारोबारी संजीव को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

- रमाला ब्लॉक प्रमुख पर किया था हमला
एसपी सिटी ने बताया कि बीते दो अक्टूबर को बदमाशों ने बागपत के रमाला ब्लॉक के प्रमुख सुरेश पाल पर हमला किया था। सुरेश के चचेरे भाई अमित ने बताया कि 30 सितंबर को वह घर के बाहर खड़े थे।

इसी दौरान गांव के रहने वाले अक्षय व अंशुल बाइक से उनके घर के पास आए और गाली गलौच की। इस दौरान वह चले गए। दो अक्टूबर को अक्षय और अंशुल अपने सात-आठ साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए।

गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। रमाला थाने में अक्षय, अंशुल और उनके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसपी सिटी के अनुसार कि पकड़े गए बदमाशों की उम्र 18-25 साल के बीच है। सभी अय्याशी करने के लिए कार लूटते थे। शामली में चारों ने कार लूट का विरोध करने पर एक महिला को गोली मार दी थी।

- पुलिस को शक, सुपारी किलर हैं चारों बदमाश
एसपी सिटी के अनुसार बदमाश पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। ऐसे में हो सकता है कि सभी सुपारी लेकर हमला करते हों। पूछताछ में पता चला है कि चारों गैंगस्टर बनाना चाहते हैं।


वह किसी से विवाह होने पर तुरंत फायरिंग कर देते थे। अंशुल ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख ने फरार साथी अक्षय के परिवार के साथ गाली गलौच की थी। इसके चलते उन्होंने ब्लॉक प्रमुख के परिवार पर हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed