फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four arrested in Halka Bar running in Angel Mall

एंजेल मॉल में चल रहे हुक्का बार में छापा, चार गिरफ्तार

Fri, 24 Mar 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/साहिबाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला/साहिबाबाद Updated Fri, 24 Mar 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Four arrested in Halka Bar running in Angel Mall
हुक्का बार - फोटो : demo pics
कौशांबी के एंजेल मॉल स्थित लीकर हाउस में हुक्का बार चलाने और लाइसेंस की अवधि के बाद तक शराब पिलाए जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। पुलिस ने मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मालिक की तलाश जारी है।
विज्ञापन


एसडीएम अतुल यादव, सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार और एसएचओ इंदिरापुरम समेत टीम ने बुधवार रात लीकर हाउस में छापामारी की। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में युवा शराब और हुक्का पीते मिले।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने जांच की तो शराब बेचने का लाइसेंस तो मैनेजर ने दिखाया, मगर वह शाम सात बजे तक का था, जबकि आरोप है कि देर रात तक वहां शराब परोसी जा रही थी। बिना अनुमति युवाओं को हुक्का भी पिलाया जा रहा था। सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि मैनेजर समेत बार में काम कर रहे चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार मैनेजर सम्राट चतुर्वेदी, सूरज, बिलाल और शाकिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि लीकर हाउस के मालिक विवेक दीक्षित की तलाश की जा रही है। बार को सील कर दिया गया है।

फ्लेवर और अन्य सामान को भेजा गया जांच के लिए
आसपास रहने वाले लोग कई बार लीकर हाउस की शिकायत कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि हुक्के के फ्लेवर में गांजा और चरस जैसे नशीले पदार्थ मिलाकर युवाओं को परोसे जाते हैं। इसके बाद पुलिस ने हुक्का फ्लेवर और अन्य पदार्थों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। जांच में अगर मादक पदार्थ होना पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वैशाली, इंदिरापुरम और शालीमार गार्डन में भी चल रहे हुक्का बार
पुलिस ने छापामारी कर इतिश्री कर ली है। मगर वैशाली सेक्टर-4, इंदिरापुरम के जयपुरिया मॉल के पास और शालीमार गार्डन गौड़ प्लाजा चौक पर भी कई हुक्का बार धड़ल्ले से चल रहे हैं, जिनमें नाबालिगों को नशे की लत लगाई जा रही है, मगर पुलिस इन पर कार्रवाई नहीं कर रही।

मसाज पार्लर में छापामारी
 पैसिफिक मॉल स्थित मसाज पार्लर में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को छापामारी की। देह व्यापार किए जाने की सूचना पर पुलिस पार्लर में पहुंची और जांच की। हालांकि जांच के बाद पुलिस को मिली सूचना गलत निकली और पुलिस बैरंग लौट गई।


सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस टीम मॉल के मसाज पार्लर पहुंची। महिला पुलिस के एंट्री करते ही मॉल और पार्लर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पार्लर में बने कमरों की जांच की तो वहां किसी प्रकार का देह व्यापार होता नहीं मिला। एसएचओ रोजंत त्यागी ने बताया कि पार्लर संचालक को चेतावनी जारी की गई कि किसी प्रकार का गलत काम होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed