{"_id":"58067cea4f1c1bf36e702f45","slug":"food-department-seas-dal","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड डिपार्टमेंट ने 2.50 लाख की दाल सीज की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फूड डिपार्टमेंट ने 2.50 लाख की दाल सीज की
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
Updated Wed, 19 Oct 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
jgh
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में मिलावट खोरों पर नकेल कसने के लिए फूड डिपार्टमेंट ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया में डिपार्टमेंट की टीम ने दाल मील पर छापा मारा। वहां 2.50 लाख रुपये कीमत की मूंग की दाल के कट्टे सीज किए।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर फूड डिपार्टमेंट की 6 टीमें 30 अक्तूबर तक बाजारों में सघन चेकिंग अभियान चलाएगी। चीफ फूड सेफ्टी अफसर अजय जायसवाल ने बताया कि फेस्टिव सीजन में सबसे ज्यादा मिलावटी खाद्य पदार्थ बिकता है।
विज्ञापन
मिलावटखोर ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में केमिकल युक्त मावा व अन्य खाद्य सामग्री को बाजार में खपत करते हैं। ग्राहकों को भी मालूम नहीं होता कि मिठाईयां शुद्ध है या मिलावटी। वहीं उनके स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ किया जाता है। यह रोकने के लिए ही अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को टीम ने मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया में छापा मारा। वहां एक दाल मील से मूंग की दाल के करीब 150 कट्टे सीज किए गए। प्रथम दृष्टया इस दाल में गड़बड़ी मिली। लिहाजा सैंपल लिए गए हैं। साथ ही मटर और मसूर की दाल के भी दो सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।