{"_id":"58f78e0b4f1c1ba34647268d","slug":"five-vehicles-collide-with-uncontrollable-truck-collision-scooter-rider-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक की टक्कर से पांच वाहन भिड़े, स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक की टक्कर से पांच वाहन भिड़े, स्कूटी सवार की मौत
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
स्कूटी सवार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएलटी फ्लाईओवर की ढलान पर एक बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। ट्रक से लगी टक्कर से स्कूटी आगे खड़े ट्रक में टकरा गई। एक के बाद एक-एक कर पांच वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। वहीं, दो ट्रकों के बीच फंसे स्कूटी सवार की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में दो अन्य लोग भी मामूली रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक सीज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान करीब एक घंटे तक वाहन चालक रोड पर वाहन चालक जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
एएलटी फ्लाईओवर की ढलान पर बुधवार शाम कविनगर से एएलटी फ्लाईओवर की ओर जा रहे एक ट्रक ने पीछे से एक स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार आगे खड़े ट्रक से जा टकराया और दोनों ट्रकों के बीच कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
स्कूटी के टकराते ही आगे वाला ट्रक भी झटके से आगे बढ़ा और एक कार और बाइक को टक्कर मार दी। इसमें कार आगे खड़े ट्रक में जा टकराई। बाइक चालक युवक व कार चालक प्रेम चंद मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
राहगीरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक सीज कर दिया। कार चालक प्रेमचंद ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है।
सीओ सेकेंड मनीष मिश्र का कहना है कि जेब से मिले एक कागज से मृतक का नाम पुष्पेंद्र (45) निवासी दुहाई मुरादनगर पता लग सका है। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वह निजी कंपनी में कार्यरत था। ट्रक नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
हादसे के बाद लगा करीब एक घंटे जाम
एएलटी फ्लाईओवर पर हादसे के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे करीब एक घंटे तक जाम लग गया। हापुड़ चुंगी की तरफ से राजनगर एक्सटेंशन जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान बाइक चालक रांग साइड चलने लगे जिससे दूसरी रोड पर भी जाम लग गया।
सीओ सेकेंड ने बताया कि पुलिस क्रेन की सहायता से सभी वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।