फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five arrested in AOA election

एओए के चुनाव के दौरान मारपीट, पांच गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Sun, 25 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Five arrested in AOA election
फ्लैट्स - फोटो : demo pic

 राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाइट्स सोसायटी के फेज-1 की एओए चुनाव के दौरान जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। चुनाव के दौरान सुरक्षा गार्ड्स ने बाहरी लोगों को अंदर घुसने से रोका तो उनसे हाथापाई हुई। इसके बाद सोसायटी के लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस को मामले की सूचना दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने मारपीट करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हंगामे के बाद पुलिस-प्रशासन से शांतिपूर्ण मतदान करवाया।प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में रविवार सुबह राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाइट्स सोसायटी में एओए के पदाधिकारियों का चुनाव चल रहा था।
विज्ञापन


सिहानी गेट एसओ विनोद पांडेय ने बताया कि चुनाव शुरू होने के करीब एक घंटे बाद प्रत्याशी सुनील यादव कुछ बाहरी लोगों को लेकर सोसाइटी में पहुंच गए। गार्ड्स ने जब इन्हेें सोसायटी में घुसने से रोका तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि युवक जबरन सोसायटी में घुस और मतदाताओं को परेशान करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गुस्साए रेजीडेंट्स ने पुलिस को सूचना दी और जमकर हंगामा काटा। पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को हिरासत में ले लिया। जांच की गई तो वे सभी बाहरी लोग निकले। इसके बाद रेजीडेंट्स की शिकायत पर पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। करीब दर्जन भर युवक वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने सुनील यादव, संतोष, योगेंद्र यादव, बंटी और नोएडा निवासी शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एसओ ने बताया कि आरोपियों से जानकारी लेकर अन्य युवकों को भी पकड़ा जाएगा।


हंगामे के बाद एसओ विनोद पांडेय और पुलिसबल सोसायटी में मौजूद रहा। इसके बाद शाम तक शांतिपूर्वक मतदान संपन्न करवाया गया। एसओ ने बताया कि सोसायटी के सभी लोगों को चेतावनी दी गई है। दोबारा हंगामा होने पर दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी।

- पिछले साल भी हुआ था विवाद
लोगों ने बताया कि पिछले साल भी आरडब्ल्यूए चुनाव को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में बाद में चुनाव संपन्न करा लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed