फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   FIR worth Rs 1000 crore in five

1000 करोड़ की ठगी में पांच पर एफआईआर

Thu, 13 Apr 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 13 Apr 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
FIR worth Rs 1000 crore in five
ठगी की सूचना मिलते ही कंपनी के बाहर लोगों का जमघट लग गया। - फोटो : अमर उजाला

साहिबाबाद। सोशल ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से एक हजार करोड़ की ठगी के मामले में पेवे कंपनी के खिलाफ बुधवार सुबह थाना लिंक रोड में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दिल्ली निवासी दो पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के दो डायरेक्टरों, एमडी और दो अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साहिबाबाद के पैसिफिक बिजनेस पार्क में तीन ऑफिसों में चल रही पेवे कंपनी पर करीब 20 हजार लोगों से एक हजार करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है।
विज्ञापन


कंपनी ने लोगों को मेंबर बनाकर ऑनलाइन क्लिक के नाम पर रुपये कमाने का झांसा दिया। आरोप है कि एक माह तक तो कंपनी ने लोगों के अकाउंट में रुपये डाले। इसके बाद खाते में रुपये आने बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जब लोग कंपनी के ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। इसके बाद पीड़ितों ने एसएसपी को मामले की शिकायत दी। एसएसपी ने साहिबाबाद एएसपी अनूप सिंह को जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद बुधवार सुबह एफआईआर दर्ज की गई।

एसएचओ लिंक रोड रोजंत त्यागी ने बताया कि दिल्ली के शाहदरा निवासी विकास और पुष्पेंद्र ने शिकायत दी थी कि पांच माह पहले वह पेवे कंपनी के संपर्क में आए थे। उन्होंने साढ़े चार लाख रुपये जमा कर मेंबरशिप ली।

कंपनी ने उन्हें चार आईडी दी थीं। आईडी पर क्लिक करने के बाद उनके खाते में रोजाना 1700 रुपये आने थे। उन्होंने अपने दोस्त पुष्पेंद्र को 2 लाख तीस हजार रुपये, मुजफ्फरनगर निवासी सौरभ को 4.60 लाख रुपये में कंपनी से जोड़ा।

इन दोनों ने करीब 43 लोगों से एक लाख 15 हजार रुपये जमा करवाकर आईडी दिलवाई। आरोप है कि  तीन माह तक तो सभी के अकाउंट में रुपये आए लेकिन करीब एक माह पहले रुपये आने बंद हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

एसएचओ ने बताया कि कंपनी के डायरेक्टर वरुण गुप्ता व अमन शर्मा, एमडी मनोज बंसल व दो अन्य अधिकारियों मनोज वर्मा और जतिन के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अगर कुछ और लोग मामले में शिकायत देने आते हैं तो उन्हें भी वादी बनाया जाएगा।

रुपये लौटाने होटल में बुलाया, बाद में नहीं दिए रुपये
पीड़ित लोगों ने बताया कि आरोपी एमडी मनोज वर्मा ने चार अप्रैल को उन्हें रुपये लौटाने के लिए गाजियाबाद के होटल डिलाइट में बुलाया था। जब वह लोग इकट्ठा होकर वहां पहुंचे तो मनोज ने कहा कि अमन और वरुण उनके रुपये देंगे। दोनों लोनी में हैं। लोग उसे लेकर लोनी गए तो वहां पहुंचकर वह उन्हें धमकाने लगा। आरोप है कि उसने वहां लोगों को जान से मारने तक की धमकी दी।

मसूरी पुलिस भाजपा नेता के दबाव में छोड़ दिया आरोपी एमडी को
आरोपी एमडी मनोज को चार अप्रैल को ही पीड़ितों ने पकड़कर मसूरी पुलिस के हवाले किया था। इस दौरान एक भाजपा नेता के कहने पर उन्हें 20-20 लाख के चेक भी दिए गए। मसूरी पुलिस ने कहा कि अगले दिन आरोपी मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

आरोप है कि जब अगले दिन लोग वहां पहुंचे तो मनोज को छोड़ दिया गया था। लोगों का कहना है कि अगर मसूरी पुलिस मामले में लापरवाही बरतते हुए उन्हें न छोड़ती तो आज आरोपी सलाखों के पीछे होते। सूत्रों की मानें तो कंपनी के दोनो डायरेक्टरों को बचाने में कई आला अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने भाजपा नेता और डायरेक्टरों के साथ मिलीभगत कर उन्हें छुड़वाने में अहम भूमिका निभाई।

एफआईआर में नहीं है भाजपा नेता का नाम, लोग पहुंचे दिल्ली भाजपा मुख्यालय
लोगाें का आरोप है कि उन्होंने जब एमडी मनोज को पुलिस के हवाले किया तो एक भाजपा नेता ने मामले में दखल देते हुए उन्हें पुलिस से छुड़वाया था। इतना ही नहीं भाजपा नेता पर लोगाें को धमकाने का भी आरोप है। इसके बावजूद पुलिस ने भाजपा नेता का नाम एफआईआर में शामिल नहीं किया।


गुस्साए लोग बुधवार को अमित शाह और राजनाथ सिंह से मिलने दिल्ली मुख्यालय पहुंचे हालांकि वहां अमित शाह से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने अमित शाह और राजनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मामले में संलिप्त भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग की गई। लोगों ने बताया कि अगर भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते तो वे भाजपा मुख्यालय पर धरना देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed