{"_id":"57b614b64f1c1b1f176eb859","slug":"fir-50-beaten-stones-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव-मारपीट में 50 पर एफआईआर, तनाव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पथराव-मारपीट में 50 पर एफआईआर, तनाव
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Fri, 19 Aug 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
रिपार्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारा रोड स्थित किदवई नगर कालोनी के पास दो समुदायों में हुई मारपीट और पथराव की घटना में दोनों पक्षों के करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ शांति भंग में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। तनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मोहल्ले में डेरा डाले रहे। फिलहाल गुरुद्वारा रोड पर तनावपूर्ण शांति है।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम गुरुद्वारा रोड स्थित किदवईनगर कालोनी के पास दो समुदायों में मामूली विवाद को लेकर मारपीट और पथराव हुआ था। इसमें तीन लोग घायल हो गए थे। तनाव को देखते हुए रक्षाबंधन के दिन एसडीएम अतुल कुमार और कोतवाली प्रभारी बृहस्पतिवार को यहां डेरा डाले रहे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों को बुलाकर शांति बनाए रखने की अपील की गई है। दोनों पक्षों के करीब पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ शांति भंग में रिपोट दर्ज की गई है। पुलिस ने इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है, लेकिन कोतवाली प्रभारी ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार देर शाम वाल्मीकि बस्ती निवासी रवि बाइक लेकर किदवई नगर कालोनी से गुजर रहा था। रास्ते मेें पैंठ लगने के कारण उसकी बाइक दूसरे समुदाय के एक युवक की ठेली से टकरा गई। इसी बात पर दो समुदाय के बीच मारपीट और पथराव हुआ था। संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए थे।