फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fed up with two sisters left school molestation

छेड़छाड़ से परेशान दो बहनों ने छोड़ा स्कूल

Tue, 20 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 20 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fed up with two sisters left school molestation
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic

 छेड़छाड़ से परेशान 5वीं और तीसरी क्लास में पढ़ने वाली दो बहनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, आरोपी युवक ने विरोध करने पर बच्चियों के पिता के साथ भी अभद्रता की है। इस संबंध में इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-11 में एक व्यक्ति कपड़ों पर प्रेस करता है। मंगलवार सुबह उनकी 10 और सात साल की बेटियां प्रेस किए कपड़े घर में देने जा रही थीं। इसी दौरान पास ही चाय की दुकान चलाने वाले युवक ने उनसे छेड़छाड़ की। बच्चियां घर पहुंचीं और उन्होंने पिता से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


आरोप है कि जब बच्चियों के पिता आरोपी के पिता से शिकायत करने गए तो आरोपी ने उनके साथ भी अभद्रता की। तब वह इंदिरापुरम थाने पहुंचे और तहरीर दी।बच्चियों के पिता ने बताया कि आरोपी कई दिन से उनकी बेटियों से छेड़छाड़ कर रहा था, परेशान होकर बच्चियां स्कूल जाने से भी मना कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसएचओ इंदिरापुरम बीआर जैदी ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। दोनों बच्चियों से बातचीत की जा रही है। अगर वह स्कूल जाना चाहेंगी तो उन्हें पुलिस सुरक्षा में स्कूल भेजा जाएगा।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed