फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Family hostage robbed of lakhs

परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Thu, 06 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम Updated Thu, 06 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Family hostage robbed of lakhs
अपराध - फोटो : अमर उजाला
कनावनी गांव में आढ़ती के परिवार को बंधक बनाकर तीन बदमाश 28 तोले सोने के जेवर और 15 हजार रुपये लूटकर ले गए हैं। इस दौरान उन्होंने चुन्नी से महिला का गला घोंटने की कोशिश की, जिससे वह बेहोश हो गईं। पुलिस वारदात में किसी करीबी का हाथ मान रही है।
विज्ञापन


साहिबाबाद मंडी में आढ़ती बाबूराम कनावनी गांव में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में उनके पिता जग्गन सिंह, मां फूलवती, बेटा सचिन, बहू सीमा, भाई प्रकाश, भाभी मुनेश, उनकी बेटी कुनिका और दो पोतियां समेत कुल 14 लोग हैं।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब ढाई बजे कमरे में खटपट की आवाज सुनकर प्रकाश की पत्नी मुनेश जाग गईं। उन्होंने देखा कि तीन बदमाश मोबाइल की टॉर्च जलाकर अलमारी से माल निकाल रहे हैं। उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने मुंह बंद कर चुन्नी से उनका गला दबा दिया और गर्दन के पास किसी हथियार से वार किया, जिससे वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 20-25 मिनट बाद होश आया तो मुनेश ने शोर मचा कर साथ में सो रही बेटी कुनिका, पोती मंचिका और नव्या को जगाया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी कमरे में आए और पुलिस को मामले की सूचना दी। बदमाशों ने दो और कमरों को बाहर से बंद कर दिया था।

बाबूराम ने कमरों को खोला और छत पर जाकर लाइसेंसी रिवाल्वर से दो फायर किए, मगर तब तक बदमाश करीब 28 तोले सोने के जेवर, 15 हजार कैश और मुनेश के कान का एक कुंडल लूटकर फरार हो चुके थे। बदमाशों के हमले से मुनेश का कान कट गया था और उनके कान से खून बह रहा था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

पहले देरी से आई पुलिस, बाद में की बदसलूकी      
परिजनों ने आरोप लगाया कि 2:45 बजे कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना दी गई थी, मगर पुलिस 3:18 बजे मौके पर पहुंची। आधा घंटा देरी से आई पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए अभद्र भाषा में बात की।

परिजनों ने मीडिया को कॉल किया तो पुलिस ने उन्हेें फटकार लगाई। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर को बदलवाते हुए चोरी की तहरीर लिखवाई। बाद में चोरी की ही रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़िता मुनेश ने बताया कि मंगलवार दोपहर दो युवक उनके घर पर आए थे और पूछा था कि बाबू का घर यही है। ऐसे में शक है कि दोनों युवक रेकी के लिए आए थे।      

घटना में कई पेंच भी आए सामने      
एसओ इंदिरापुरम ने बताया कि अनुसार घटना में किसी अपने का ही हाथ लग रहा है। घर के चारों ओर कीचड़ था, मगर कहीं भी किसी बदमाश के पैरों के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि पिछली दीवार के पास पैर का एक निशान है, लेकिन वह पुराना है।

इसके अलावा फिंगर प्रिंट्स भी नहीं मिले हैं। पुलिस के अनुसार, अलमारी और लॉकर लॉक टूटा नहीं, बल्कि चाभी से खोला गया है। अगर मास्टर-की का उपयोग किया गया होता तो ताला खराब हो गया होता।


इतना ही नहीं, बदमाश लॉकर में चांदी की ज्वैलरी और हजार के नोट की एक गड्डी भी वहीं छोड़ गए। कमरे में इतना सब हुआ और मुनेश की बेटी कुनिका और पोती नव्या व मंचिका की आंख भी नहीं खुली। जेवरात का एक डिब्बा बाहर खेत में मिला, जबकि बाकी डिब्बे लॉकर के अंदर ही थे।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed