फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Facebook friends met two teenager recovered

फेसबुक फ्रेंड से मिलने गईं दो किशोरी बरामद

Tue, 21 Feb 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 21 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Facebook friends met two teenager recovered
फेसबुक पर दोस्ती - फोटो : Demo Pic

कविनगर पुलिस ने रविवार सुबह फेसबुक फ्रेंड से मिलने गईं दो किशोरियों को अलीगढ़-मथुरा रोडवेज बस से बरामद किया है। पुलिस ने मेडिकल कराकर दोनों को उनके परिजनों केसुपुर्द कर दिया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर की रहने वाली दो किशोरियां रविवार को घर से गायब हो गई थीं। दोनों किशोरियां 10वीं क्लास की स्टूडेंट हैं। परिजनों ने रात को कविनगर थाने में उनकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों किशोरियों के मोबाइल  सर्विलांस पर लगा दिया। छानबीन में पता चला कि एक किशोरी ने अपने फेसबुक फ्रेंड को अलीगढ़ में रुकने की व्यवस्था करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


इसी आधार पर कविनगर पुलिस ने उनके फेसबुक फ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि अब दोनों किशोरियां अलीगढ़-मथुरा रोडवेज बस में बैठकर मथुरा जा रही हैं। इसके बाद पुलिस ने उनके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें अलीगढ़ से बरामद कर लिया। हालांकि इस दौरान दोनों युवक पुलिस को चकमा देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कविनगर पुलिस उनके फेसबुक फ्रेंड को गाजियाबाद ले आई, जहां उसने बताया कि वह दो सालों से एक किशोरी को फेसबुक के माध्यम से जानता है।कविनगर एसएसआई महीपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में किशोरियों ने बताया कि वह दोनों अपने दो दोस्तों के साथ अलीगढ़ चली गई थीं, जहां उन्हें अपने एक फेसबुक फ्रेंड से मिलना था।

लड़कियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed