{"_id":"581ce4414f1c1bd63543720e","slug":"engineer-tinkering-with-the-woman-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर ने की महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजीनियर ने की महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 05 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
eve teasing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद पुलिस में तैनात एक महिला कांस्टेबल के साथ एक इंजीनियर ने अपने दो दोस्तों के साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने कविनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने इंजीनियर और उसके दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया है।
पीड़ित महिला कांस्टेबल मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। वह इन दिनों गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में तैनात है। पीड़िता के मुताबिक मुजफ्फरनगर में तीन साल पहले उसकी आरोपी युवक से दोस्ती हुई थी।
परिजनों द्वारा कांस्टेबल का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया गया। इसी के चलते युवती ने कुछ माह पूर्व ही आरोपी दोस्त से किनारा कर लिया था। बावजूद इसके आरोपी युवक महिला सिपाही को परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम आरोपी युवक अपने दो दोस्तों के साथ युवती के घर जा पहुंचा। आरोप है कि उन्हाेंने छेड़खानी की। तभी युवती ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। उधर, आरोपी युवक का कहना है कि वह नोएडा की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसकी महिला सिपाही से तीन साल पुरानी दोस्ती है।
वह महिला सिपाही से कुछ बात करने पहुंचा था। इस संबंध में एसओ कविनगर ने बताया कि पीड़ित महिला सिपाही की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्लासरूम में छात्रा से छेड़छाड़
कविनगर क्षेत्र स्थित एक नामचीन स्कूल के क्लास रूम में छात्र ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के परिजनों ने कविनगर थाने में आरोपी छात्र और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्रा (15 ) कविनगर थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। छात्रा हापुड़ रोड स्थित स्कूल में 11 वीं में पढ़ती है। आरोप है कि छात्रा के साथ पढ़ने वाले एक छात्र ने बृहस्पतिवार को क्लास रूम में ही उसके साथ छेड़छाड़ की।
साथ ही उसे स्कूल प्रबंधन से शिकायत न करने के लिए धमकाया। छुट्टी के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने पहले स्कूल प्रबंधन से शिकायत की, फिर शुक्रवार सुबह कविनगर थाने में छात्र और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी। एसओ कविनगर अवधेश यादव का कहना है कि स्कूल प्रबंधन और पीड़िता के सहपाठी से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।