{"_id":"576839e04f1c1b3f0ab47ecb","slug":"eenagers-were-addicted-to-the-hookah","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीनएजर्स को लगा रहे थे हुक्के की लत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीनएजर्स को लगा रहे थे हुक्के की लत
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
एक घंटे का 300 रुपये था चार्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर के हुक्का बार में टीनएजर्स को हुुक्केकी लत लगाई जा रही थी। एक लड़के से एक घंटे के 300 रुपये लिए जाते थे। यह हुक्का बार पिछले दो माह से यहां चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने हुक्का बार चला रहे तीनों आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों में गौरव शर्मा निवासी छिजारसी, नोएडा सेक्टर-58, कुलदीप शर्मा निवासी ग्राम बरौला, सेक्टर-49 नोएडा और विकास उर्फ जैनी निवासी बहरामपुर, विजयनगर हैं। गौरव बीटेक, कुलदीप बीबीए और विकास बीए कर चुका है।
विज्ञापन
तीनों इस हुक्का बार में पार्टनर हैं। इनसे एक कार, ढाई किलो तंबाकू और चार हुक्के बरामद किए गए हैं। इनके खिलाफ धारा 20 सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत केस दर्ज किया गया है। तंबाकू की जांच कराई जाएगी, ताकि पता चल सके कि उसमें कोई नशीला पदार्थ तो मिला हुआ नहीं था।
विज्ञापन
सीओ प्रथम इंद्रपाल सिंह ने बताया कि दो मंजिला बिल्डिंग में यह हुक्का बार चल रहा था।
पुलिस ने जब छापामारी की तो हल्की रोशनी में संगीत बज रहा था। टीनएजर्स हुक्का पी रहे थे, जो पुलिस को देखकर वहां से भाग गए थे। उन्होंने बताया कि हर रोज काफी तादाद में लड़के हुक्का बार में आते थे। आसपास के लोगों ने भी इसकी शिकायत पुलिस से की थी। बता दें कि रविवार देर रात विजयनगर पुलिस ने सेक्टर-12 प्रताप विहार स्थित हुक्का बार पर छापामारी कर तीन युवकों को हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ की जा रही थी।
टीएचए में दो बार हुई हुक्का बार में फायरिंग: कौशांबी स्थित दो हुक्का बार में दो बार ताबड़तोड़ फायरिंग की घटनाएं भी हो चुकी हैं। यह वारदातें इस साल 13 मई और पिछले साल 8 अगस्त को हुई थीं। दोनों मामलों में पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था।