फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   During immersion, tampering furore

विसर्जन के दौरान छेड़छाड़, हंगामा

Thu, 15 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर/मुरादनगर
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर/मुरादनगर Updated Thu, 15 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
During immersion, tampering furore
अन्य - फोटो : अमर उजाला
छोटा हरिद्वार गंगा घाट पर बृहस्पतिवार शाम गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान युवती से छेड़छाड़ पर हंगामा हो गया। मूर्ति विर्सजन को आईं दो टोलियों में मारपीट हुई। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


हालांकि बाद में उठक बैठक लगवाकर और माफी मांगने पर युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों टोलियां दिल्ली की थीं। एक टोली में दिल्ली से युवती भी आई थी। घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान दूसरी टोली में शामिल एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन


युवती के शोर मचाने पर लोगों ने युवक को पकड़ लिया और मारपीट की। इसी बीच युवक की टोली वाले आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घाट से लेकर हाईवे तक दोनों पक्षों में मारपीट चली। इसी बीच पुलिस पहुंची और लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एक महिला ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को पकड़कर मौके पर तैनात अधिकारियों के समक्ष पेश किया। अधिकारियों नेउठक बैठक लगवाकर उन्हें छोड़ दिया। मामले में एसओ सुबोध सक्सेना का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्ष दिल्ली में आसपास के रहने वाले हैं।

धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन
 प्राचीन गुरु गोरक्षनाथ पंचमुखी हनुमान मंदिर में चल रहे गणपति महोत्सव का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। धूमधाम से गणपति का विसर्जन किया गया। इस दौरान बाबा हरिनाथ महाराज, विनोद शर्मा, देवेंद्र लोधी, महंत योगी भूतनाथ महाराज, राहुल दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रोक के बावजूद गंगनहर में हुआ मूर्ति विसर्जन
 एनजीटी की रोक और पुलिस प्रशासन के दावों के बावजूद भी बृहस्पतिवार को गणेश चतुर्दशी पर गंगनहर में गणेश मूर्तियों का विसर्जन हुआ। गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

एसएसपी सुनील के इमेनुएल, एसपी देहात राकेश पांडेय पुलिस बल के साथ गंगाघाट पर मौजूद रहे। उधर, मूर्ति विसर्जन को लेकर मुरादनगर में दोपहर बाद हाईवे पर जाम लगा। इसके चलते पुलिस को राज चौराहे से भारी वाहनों को हापुड़ की ओर से निकाला पड़ा।

बृहस्पतिवार को गणेश चतुर्दशी पर श्रद्धालु अस्थायी तालाब पर पहुंचे और पूजा अर्चना के बाद तालाब में गणेश मूर्ति विसर्जन किया। हालांकि पुलिस-प्रशासन ने गंगनहर में मूर्ति विसर्जन पर रोक की घोषणा की थी, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं ने धोबी घाट के पास गंगनहर में मूर्ति विसर्जन किया।

उमस और गर्मी के चलते भीड़ में एक महिला बेहोश हो गई। पुलिस के मदद से उसे अस्पताल भेजा गया। दोपहर बाद बाहर की मूर्तियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक चला। इसके चलते मुरादनगर में दोपहर बाद हाईवे पर भयंकर जाम लग गया।


मुरादनगर से मेरठ की ओर अबूपुर गेट तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। एसपी देहात राकेश पांडेय के आदेश पर दोपहर दो बजे के बाद पुलिस को मोदीनगर में राज चौराहे से भारी वाहनों का हापुड़ की ओर रूट डायवर्जन करना पड़ा। मोदीनगर में गोविंदपुरी स्थित छठ घाट पर मूर्ति विसर्जन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed