{"_id":"57d5b3634f1c1ba90a319805","slug":"drunken-young-man-on-the-street-threw-innocent-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने मासूम को सड़क पर पटका, घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवक ने मासूम को सड़क पर पटका, घायल
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विजयनगर इलाके में नशे में धुत एक युवक ने छह साल के बालक को उठाकर सड़क पर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
घायल बालक अलतमश (6) निवासी कैलाश कालोनी विजयनगर है। वह रविवार शाम घर के पास ही दुकान से सामान लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान नशे में धुत भीम (25) ने उसे उठाकर सड़क पर पटक दिया।
इससे अलतमश के सिर, छाती और पैरों में चोटें आईं हैं। राहगीरों ने अलतमश के परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नजदीक के अस्पताल भर्ती कराया। इसके बाद परिजनों ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने भीम को हिरासत में ले लिया है। वहीं, दूसरी ओर भीम के भाई का कहना है कि भीम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह पहले भी माता-पिता पर ईंट से हमला कर चुका है। इस संबंध एसओ विजयनगर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर रही है।