{"_id":"578934724f1c1bb17b13e2c0","slug":"dj-will-be-able-to-rent-the-police-confiscated","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए पर दिया डीजे तो पुलिस कर लेगी जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराए पर दिया डीजे तो पुलिस कर लेगी जब्त
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 16 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे रोकने के लिए पुलिस नई प्लानिंग कर रही है। इस बार पुलिस डीजे संचालकों पर शिकंजा कसेगी, ताकि कांवड़ियों को डीजे उपलब्ध ही नहीं हो सके। इसके अलावा अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
बृहस्पतिवार रात एसएसपी ने पुलिस लाइंस में अफसरों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि सभी सीओ और थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में डीजे की दुकानों वालों को नोटिस भेजें, ताकि वह कांवड़ियों को डीजे किराए पर न दें।
उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में 12 बड़े वॉच टॉवर बनाए जाएंगे। इनमें छह वॉच टॉवर सिहानी गेट में और छह वॉच टावर साहिबाबाद और लिंक रोड क्षेत्र में बनाए जाएंगे। इस दौरान हर थाने का एसएसआई अपने थाना क्षेत्र का नोडल ऑफिसर होगा। वह अपने क्षेत्र में सड़क और बिजली संबंधित समस्याओं को उनके विभाग के अधिकारियों को बताकर उसे ठीक कराएगा।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाली शराब और मीट की दुकानों को बंद कराया जाएगा। साथ ही सभी एएसपी सिविल डिफेंस के वालंटियर्स और एसपीओ के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्लान बनाएंगे।
लाउड स्पीकर से दी जाएगी सूचना
कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ रोड पर पुलिस लाउड स्पीकर से सूचनाएं और दिशा-निर्देश देगी। साथ ही शिविरों में रजिस्टर मेंटेन किया जाएगा, जिसमें कांवड़ियों का नाम, पता और फोन नंबर दर्ज होगा। किसी अनहोनी या गुमशुदगी होने पर उसे तलाशने में आसानी होगी।