फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   District President of Congress tried to set fire to petrol pumps

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश

Sun, 09 Oct 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद Updated Sun, 09 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
District President of Congress tried to set fire to petrol pumps
अपराध - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली बार्डर पर स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात कुछ युवकों ने आग लगाने की कोशिश की। पेट्रोल पंप कर्मचारियों के खदेड़ने पर युवक गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश कर गए और सूर्य नगर की ओर भाग निकले। इस दौरान कर्मचारियों ने दो युवकों को दबोच लिया और उनकी जमकर धुनाई की।

विज्ञापन


इसके बाद बार्डर पर ले जाकर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की ओर से थाना विवेक विहार में युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।   दिल्ली-सूर्य नगर बार्डर पर गाजियाबाद कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना का पेट्रोल पंप है। शुक्रवार रात करीब एक बजे एक युवक ने कार में पेट्रोल डलवाया और रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इस पर दोनों पक्षों का झगड़ा हो गया। मौका देखकर युवक वहां भाग निकला और कुछ देर बाद करीब 10 से 12 युवकों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचा। युवकों ने तोड़फोड़ की और पेट्रोल पंप पर आग लगाने की कोशिश की, जिस पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने युवकों को खदेड़ा और वे सूर्य नगर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने दोनों युवकों को सूर्य नगर पर पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। बाकी युवक भाग गए। सूचना पर सूर्य नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पेट्रोल पंप दिल्ली में होने के चलते दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने युवकों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना ने बताया कि युवकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की, उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed