फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demanded 14 lakhs cash from the cashier's businessman by putting pepper spray in his eyes

आंखों में मिर्च स्प्रे डालकर टिंबर कारोबारी के कैशियर से लूटे 14 लाख

Wed, 26 Apr 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 26 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Demanded 14 lakhs cash from the cashier's businessman by putting pepper spray in his eyes
अांख्‍ाें - फोटो : demo pic

वैशाली सेक्टर-4 पुलिया के पास ऑटो सवार पांच बदमाशों ने मंगलवार सुबह दिल्ली के टिंबर कारोबारी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च स्प्रे डालकर 14 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारी को मारपीट कर ऑटो से नीचे फेंक दिया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।दिल्ली के यमुना विहार निवासी हरीश गुप्ता दिल्ली में ही प्लाइवुड का कारोबार करते हैं। करनाल (हरियाणा) निवासी राजेश उनके यहां कैशियर का काम करते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह हरीश गुप्ता ने राजेश को न्याय खंड स्थित संतोष प्लाइवुड कंपनी के ऑफिस से करीब 14 लाख रुपये लेने भेजा था। सुबह करीब सवा 11 बजे राजेश न्याय खंड स्थित ऑफिस से पैसे लेकर निकले। आदित्य मेगा सिटी सोसायटी के सामने से मेट्रो स्टेशन जाने के लिए उन्होंने शेयरिंग ऑटो ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो में पहले से ही दो लोग बैठे थे। कुछ दूरी के बाद दो और लोग ऑटो में बैठ गए। ऑटो वैशाली पुलिया के पास पहुंचा तो साथ बैठे एक व्यक्ति ने राजेश की आंख पर मिर्च स्प्रे कर दिया। इसके बाद पीछे बैठे चारों लोग उनके साथ मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर तमंचे से गोली मारने की धमकी भी दी।

बदमाशों ने राजेश से रुपये से भरा बैग लूटकर ऑटो से उन्हें नीचे फेंक दिया। उन्होंने शोर मचाया मगर बदमाश ऑटो लेकर भाग गए। राहगीरों की मदद से राजेश ने पुलिस को मामले की सूचना दी। एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

एसएचओ ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। हालांकि मामले में कारोबारी के कर्मचारी की लापरवाही सामने आ रही है, जो इतना कैश बिना किसी सुरक्षा के शेयरिंग ऑटो से लेकर जा रहा था।

ऑटो से उतरकर बाइक पर बैठकर भागे बदमाश
पीड़ित राजेश ने बताया कि ऑटो से गिरने के बाद उन्होंने शोर मचाया मगर किसी ने उनकी मदद नहीं की। उन्होंने देखा कि कुछ ही दूरी पर बदमाश ऑटो से उतरे और पीछे से आ रही दो बाइकों पर बैठकर फरार हो गए।

जहां से लिया कैश, वहां की सीसीटीवी फुटेज मिली डिलीट
पुलिस के अनुसार कैशियर राजेश ने जिस टिंबर ऑफिस से कैश उठाया था, वहां लगे सीसीटीवी कैमरेे की फुटेज डिलीट मिली। पुलिस को शक है कि कैशियर के जाने के बाद सीसीटीवी फुटेज को डिलीट किया गया। ऐसे में यहां काम करने वाले कर्मचारी भी शक के दायरे में हैं।

राजेश ने बताया कि कैश लेने के बाद उन्होंने अपने मालिक हरीश गुप्ता को फोन कर बताया था।

सीसीटीवी फुटेज में जाते हुए दिखाई दिया कैशियर            
पुलिस ने बताया कि उन्होंने रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। दुकान से कुछ दूरी पर खुली मोबाइल शॉप के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैशियर बैग लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। वह हाथ हिलाते हुए ऑटो को रोकने का इशारा भी कर रहा है। सीसीटीवी फुटेज में उसका पीछा करता कोई दिखाई नहीं दे रहा है।    
          
वैशाली में तीन दिन में पांच वारदातें             
वैशाली सेक्टर-4 में सोमवार को बदमाशों ने नीना अवस्थी से बैग लूटने का प्रयास किया था            

वैशाली सेक्टर-4 में रविवार रात को बदमाशों ने शादी से लौट रही महिला से लूटा था पर्स   
          
वैशाली सेक्टर-4 में मेट्रो स्टेशन के पास  बीएड की छात्रा स्वाती मल्होत्रा से पर्स लूटा            
इंदिरापुरम में शुक्रवार रात को नहर रोड पर गौड़ ग्रीन चौराहे पर ऑटो सवार बदमाशों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को सर में चाकू मारकर लूटा था

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed