फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   death of the young man from the collision of car bike rider

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 07 Jan 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 07 Jan 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
death of the young man from the collision of car bike rider
accident - फोटो : demo pic

भोजपुर थाना अंतर्गत मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर ज्ञानस्थली स्कूल के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक हापुड़ की गंगा विहार कालोनी का रहने वाला था। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। उधर, मुरादनगर में कार-ट्रक की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


भोजपुर एसओ शिव प्रकाश सिंह के मुताबिक हादसा शुक्रवार शाम करीब छह बजे हुआ। हापुड़ गंगा विहार कालोनी निवासी मुकेश (45) पुत्र रामचंद शुक्रवार को किसी काम से बाइक से मोदीनगर जा रहा था। ज्ञान स्थली स्कूल के पास पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और मुकेश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। एसओ ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी कार मौके पर छोड़कर भाग गया। मृतक के भाई मूलचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मुरादनगर में शनिवार सुबह गंगनहर के पास मोदीनगर की ओर से आ रहे ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को मोदीनगर एक निजी अस्पताल  में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।

घायलों की कार पर राष्ट्रीय सचिव हिंदू स्वाभिमान दल लिखा है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed