{"_id":"5728d2094f1c1bb5555cd143","slug":"death-of-the-young-man-fell-from-the-building-crossings","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉसिंग्स में बिल्डिंग से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रॉसिंग्स में बिल्डिंग से गिरकर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 04 May 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
क्रॉसिंग्स की एक सोसायटी के टावर से गिरकर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
एसओ विजयनगर ने बताया कि सोमवार रात करीब दो बजे क्रॉसिंग्स के गार्ड दयाब ने सूचना दी कि एक युवक (28) का शव पड़ा है।
पुलिस मौके पर पहुंची। शिनाख्त के प्रयास किए, मगर पहचान नहीं हो सकी। एसओ ने बताया कि यह पता नहीं चल सका कि युवक किस टावर से गिरा। सोसासटी का रजिस्टर और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है, ताकि उसके बारे में पता चल सके है। अंदेशा है कि उसने सुसाइड किया होगा।
विज्ञापन