फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Deadly attack on BeForma student in Roadridge

रोडरेज में बीफॉर्मा स्टूडेंट पर जानलेवा हमला

Sat, 20 May 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 20 May 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on BeForma student in Roadridge
जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला

कार से बाइक को टक्कर लगने पर गुस्साए युवकों ने गोविंदपुरम चौकी के पास बीफॉर्मा स्टूडेंट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने करीब तीन किलोमीटर तक पीछा कर छात्र को अगवा करने की कोशिश भी की। हालांकि सामने से लोगों को आता देख छात्र ने शोर मचा दिया, जिसके चलते सभी युवक फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से भी तहरीर दी गई है।संजय नगर सेक्टर-23 निवासी नदीम मोहन नगर स्थित कालेज से बीफॉर्मा कर रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने दोस्त अजमल और आयुष के साथ कार में घर से राजनगर जा रहा था। राजनगर सेक्टर-10 के पास उसकी कार आगे चल रही एक बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवकों ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया और तीन और साथियों को फोन कर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़ा बढ़ता देख नदीम दोस्तों के साथ कार लेकर वहां से निकल गया। आरोप है कि दो बाइकों पर सवार चार युवक उनके पीछे लग गए तो उन्होंने कार गोविंदपुरम की ओर दौड़ा दी। इस दौरान चार और बाइक व स्कूटी लेकर कुछ युवक उनका पीछा करने लगे।

आरोप है कि गोविंदपुरम चौकी के पास पहुंचकर युवकों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे की बट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। साथ ही धमकाने के लिए तमंचे से फायरिंग भी की। इस दौरान नदीम के दोस्त वहां से जान बचाकर भाग गए जबकि युवकों ने नदीम को पकड़ लिया और मारपीट की।

आरोपियों ने उसे कार में बैठाकर अगवा करने की कोशिश भी की। इस बीच नदीम ने शोर मचाया तो लोगों को आता देख युवक उसकी दाहिनी आंख के पास धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गए। लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी और पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

एसओ हेमंत राय ने बताया कि शिकायत पर दस युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला रोडरेज का है हालांकि इसमें पुराना विवाद भी हो सकता है। दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


तीन किलोमीटर में नहीं मिली कहीं पुलिस
नदीम ने बताया कि राजनगर से लेकर गोविंदपुरम तक के करीब तीन किलोमीटर के रास्ते में उसे कहीं पुलिस नहीं मिली, इसकी वजह से भी बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जब वह थाने की ओर गए तो उस ओर रेडलाइट थी, जिसकी वजह से वह सीधा गोविंदपुरम की ओर चले गए।

घबराहट में वह घर या पुलिस को कॉल भी नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed