फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dbangon captured to drive the farm, the children complained of

दबंगों ने कब्जाए खेत, बच्चों ने की शिकायत

Thu, 29 Dec 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 29 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dbangon captured to drive the farm, the children complained of
अन्य - फोटो : अमर उजाला
लोनी थाना क्षेत्र के रहने वाले दो भाई-बहन ने बुधवार को डीएम और एसएसपी से शिकायत करते हुए कहा कि मैम दबंगों ने हमारा खेत कब्जा लिया है। आप कार्रवाई कर दबंगों का कब्जा हटवा दो।
विज्ञापन


पीड़ित आकाश (12) और उसकी बहन नेहा (14) पुत्री रघुवर सिंह निवासी गांव गढ़ी जस्सी लोनी हैं। दोनों लोनी के ही एक स्कूल में आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ते हैं। आकाश-नेहा ने बताया कि उनके पिता की एक दिसंबर को मौत हो चुकी है, जबकि पांच साल पहले उनकी मां की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पिता सांस की बीमारी से पीड़ित थे। पिता के नाम गांव में ही 20 बीघा जमीन थी, जिसमें से उन्होंने इलाज के लिए दो माह पहले सात बीघा खेत बेच दिया था। आकाश ने बताया कि पिता की मौत के बाद से वह और उसकी बहन मामा के यहां जाकर रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच गांव के तीन दबंगों ने उनके खेतों पर कब्जा कर लिया। उनके मामा ने जब दबंगों से खेत वापस करने के लिए कहा तो उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह कई बार लोनी थाने में भी इस मामले की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


आकाश और नेहा ने मामा के साथ बुधवार सुबह डीएम निधि केसरवानी और एसएसपी दीपक कुमार से इस मामले की शिकायत की। एसएसपी ने सीओ लोनी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed